Headlines

ACB ने जयपुर रोडवेज डिपो के अधिकारी को सात हजार रुपए की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों (ACB) की टीम ने जयपुर में राजस्थान रोडवेज के मुख्य प्रबंधक को 7 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। कडंक्टर की डयूटी लगाने की एवज में मुख्य प्रबंधक ने 14 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। वह कडंक्टरों से डयूटी लगाने के लिए दो हजार रुपए महीने मांगता था। मुख्य प्रबंधक ने 5 हजार रुपए पहले ही ले लिए थे।ACB टीम ने जयपुर में रोडवेज डिपो में मुख्य प्रबंंधक को गिरफ्तार कर लिया।

ACB ADG दिनेश एमएन ने बताया कि जयपुर में राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के मुख्य प्रबंधक शिवकुमार शर्मा को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि तीन कडंक्टरों ने उसकी ACB में आकर शिकायत दी थी।

महीने के हिसाब से मांग रहा था पैसे

चीफ मैनेजर शिवकुमार शर्मा के नीचे 263 कंडक्टर काम करते है। वह तीन कंडक्टरों से दो-दो हजार रुपए के हिसाब से तीन महीने के 18 हजार रुपए मांग रहा था। उसने 4 हजार रुपए माफ कर दिए और 14 हजार रुपए देने पर सहमति हुई। सत्यापन के बाद ACB ने ट्रेप की येाजना बनाई। कंडक्टर से 7 हजार रुपए लेकर चीफ मैनेजर ने बोला कि 7 हजार रुपए कल दे देना। इसके बाद रुपए लेकर रख लिए। तभी ACB टीम ने पहुंच कर उसे दबोच लिया। ACB टीम उसके घर झोटवाड़ा में भी तलाशी ले रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *