Headlines

एससी/एसटी मुद्दे पर बैठक, केवल सोलंकी ही पहुंचे

जयपुर: एससी/एसटी मुद्दे पर जनप्रतिनिधि कितने गंभीर है इसकी बानगी जयपुर कलेक्ट्रेट में सोमवार को जिला स्तरीय बैठक में आला अधिकारियों के साथ एससी/एसटी के मुद्दों पर बैठक में देखने को मिली। इस बैठक में केवल चाकसू विधायक वेद प्रकाश सोंलकी ही पहुंचे।

उन्होंने संबंधित आला अधिकारियों को निर्देश दिए कि एससी/एसटी समुदाय व युवाओ के साथ किसी भी तरह के अन्याय को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सोलंकी ने कहा कि जो भी एजेंडा हो उसके बारे में भी पहले से सूचित किया जाए।

उनसे जब अन्य जन प्रतिनिधियों के बारे में पूछा गया तो उनका कहना था कि विधायकों का आना नहीं आना सबका अपना अपना निर्णय है। मुझे लगता है कि मैं एससी/एसटी के मुद्दों की लड़ाई लड़ रहा हूं, इसके लिए मैं इस मीटिंग में आया। हमने अपनी बात रखी। आगे से जो मीटिंग होगी उसका एजेंडा पहले ही रखा जाएगा ताकि अन्य जन प्रतिनिधि भी अपने सुझाव दे सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *