Headlines

विद्या भारती के भवनों पर डोटासरा का बयान तथ्यहीन, माफी मांगने की मांग

उदयपुर : शिक्षा मंत्री गोविंद डोटासरा द्वारा विद्या भारती के संदर्भ में दिए गए बयान का विद्या भारती संस्थान उदयपुर के समस्त कार्यकर्ताओं, जिला कार्यकारिणी सदस्यों,अभिभावकों एवं छात्रों में रोष व्याप्त है तथा सभी ने इसका पुरजोर ढंग से विरोध किया है।

विद्या भारती उदयपुर जिला कार्यकारिणी के अध्यक्ष तेज सिंह छाजेड़ ने कहा कि गोविंद डोटासरा ने अपने वक्तव्य में कहा था कि विद्या भारती संस्थान के भवन का उपयोग भ्रष्टाचार की गतिविधियों में हुआ। जो कि सरासर गलत, तथ्यहीन एवं राजनीति से प्रेरित है। शिक्षा मंत्री के पद पर रहते हुए डोटासरा को देश के सबसे बड़े गैर सरकारी शैक्षिक संगठन, जो कि राष्ट्र सेवा में लगा हुआ है। उसके बारे में इस तरह का राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित बयान नहीं देना चाहिए था।

विद्या भारती उदयपुर जिला मंत्री चंद्रशेखर चौबीसा ने कहा कि विद्या भारती पिछले 70 वर्षों से नैतिक मूल्यों की शिक्षा राष्ट्रीय मूल्यों की शिक्षा देश भर में अपने औपचारिक व अनौपचारिक विद्यालयों के माध्यम से दे रही है। शिक्षा मंत्री का यह बयान विद्या भारती की छवि को धूमिल करने का कुत्सित प्रयास है ऐसा नहीं होना चाहिए। इसके लिए शिक्षा मंत्री को खेद प्रकट करना चाहिए, तथा भविष्य में इस प्रकार की तथ्यहीन बयानबाजी से बचना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *