Headlines

भगोड़ा मेहुल चोकसी को डोमिनिका हाईकोर्ट से मिली जमानत, इलाज के लिए एंटीगुआ जाने की इजाजत

भगोड़े मेहुल चोकसी को डोमिनिका की हाईकोर्ट से मिली जमानत, इलाज के लिए एंटीगुआ जाने की इजाजत | Fugitive Mehul Choksi gets bail from High Court of Dominica, permission to go to Antigua for treatment

डोमिनिका : पंजाब नेशनल बैंक घोटाले (PNB Scam) में आरोपी भगोड़ा मेहुल चोकसी (Mehul Choksi) को डोमिनिका हाईकोर्ट (Dominica High Court) ने कुछ शर्तो के साथ जमानत दे दी है। भगोड़े चोकसी को मेडिकल आधार पर इलाज कराने के लिए एंटीगुआ जाने की इजाजत कोर्ट ने दी है।

डोमिनिका हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान मेहुल चोकसी ने जूम ऐप के जरिए अस्पताल के बिस्तर से पेश हुआ। चोकसी की कानूनी टीम का नेतृत्व त्रिनिदाद के वरिष्ठ वकील डगलस मेंडेस कर रहे हैं। अन्य वकीलों में जेना मूर डायर, जूलियन प्रीवोस्ट, जीना डायर मुनरो, वेन नोर्डे और कारा शिलिंगफोर्ड मार्श शामिल हैं।

मेहुल चोकसी को कोर्ट ने राहत देते हुए कहा है कि उसे डोमिनिका में अवैध प्रवेश के मामले के लिए वापस लौटना होगा। मेडिकल केयर के लिए चोकसी को कोर्ट ने एंटीगुआ जाने की अनुमति दे दी है। बता दें कि जून के आखिरी सप्ताह में भी मेहुल चोकसी के मामले में डोमिनिका की कोर्ट में सुनवाई होनी थी किन्तु खराब स्वास्थ्य के चलते मेहुल कोर्ट में पेश नहीं हो सका था।

मेहुल का डोमिनिका के अस्पताल में ही इलाज चल रहा है। चोकसी पर पीएनबी को 13,500 करोड़ रुपये का चूना लगाने का आरोप है। वह भारत से देश छोड़कर एंटीगुआ भाग गया था, जिसके बाद लंबे समय तक वहीं रह रहा था। हालांकि, फिर मई के अंतिम हफ्ते में चोकसी भागकर डोमिनिका पहुंच गया, जहां पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *