उदयपुर: भीम सिंह चूंडावत के निवास स्थान पर हज़ारों किसान व उनके प्रतिनिधि अपनी समस्या लेकर पधारे। चूंडावत ने किसानों को भरोसा दिलाया कि मैं हर समय दिन-रात आपकी समस्याओं के निराकरण के लिए संघर्षरत रहूंगा। चूंडावत ने उसी समय प्रभारी मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास से बात कर किसानों की समस्याओं का शीघ्रता से समाधान करने के लिये कहा तो प्रभारी मंत्री ने 3-4 दिन में उदयपुर आकर ही उनकी समस्याओं का निराकरण करने का पूर्ण आश्वासन दिया।
किसान चूंडावत की कार्यशैली को देखकर प्रभावित हुए
इसके बाद मुख्य सचिव से बात कर उनके द्वारा राज्य सरकार क़ि नीतियों के अनुसार जो भी किसानो के हित में होगा वो करने की कोशिश करेंगे ,किसान प्रतिनिधि चूंडावत की कार्यशैली को देखकर इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने कहा आज तक किसी की ऐसी कार्यशैली नहीं देखी है और किसानों में ये भरोसा कायम हुआ कि किसानों के हक के लिए लड़ने वाला उन्हें इस तरह का प्रभावशाली व्यक्ति अपनी विधानसभा के लिए चाहिये। जो उनकी हर समस्या को अपनी समझे, हर परिस्थिति में किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ दे सके। उन्होंने चूंडावत को एकमात्र विकल्प बताते हुए कहा कि वो चूंडावत के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार है।
चूंडावत ने उनकी भावनाओं की कद्र करते हुए यह कहा कि वो चुनाव लड़े या नहीं लड़े पर किसानों के लिये वो हर लड़ाई लड़ेंगे और उनके दुःख दर्द में हमेशा साथ खड़े रहेंगे। किसान भाइयों ने चूंडावत के लिए कहा कि हमें इनके जैसा सच्चे ईमानदार नेता की ही जरूरत है। चूंडावत ने किसानों की समस्याओं से उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया। चूंडावत ने कहा कि चाहे मैं विधायक बनू या ना बनू मगर वल्लभनगर की आम समस्या को अपनी समस्या मानकर निवारण करूँगा, आप सभी का स्नेह देखकर अच्छा लगा, आप सभी का आभार।

