Headlines

आमेर के वाच टॉवर पर बिजली गिरी, 11 की मौत, 9 से अधिक घायल

आमेर के वाच टॉवर पर बिजली गिरी, 16 की मौत, 20 से अधिक घायल

जयपुर। राजधानी जयपुर के आमेर इलाके की पहाड़ियों पर रविवार शाम आकाशीय बिजली कहर बनकर गिरी है। जहा मौसम का लुफ्त उठाने गये 11 लोगो के शव मिलने के साथ ही 9 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। प्रदेश के कई अन्य इलाकों में भी बिजली गिरने से 9 लोगों की मौत की खबर है। इस प्रकार पूरे प्रदेश में 25 जने बिजली गिरने से मरे हैं। सूचना पर पहुंची सिविल डिफेंस और पुलिस की टीम ने सर्च ऑपरेशन के साथ ही बचाव अभियान शुरू कर दिया।

7 1626024725

जानकारी के अनुसार अब तक करीब 11 लोगों के शव मिलने की सूचना है। पुलिस कमिश्नर ने इसकी पुष्टि की हैं। हालांकि पुलिस ने पहले मृतकों की संख्या 16 बताई थी। मौत का यह आंकड़ा बढ़ भी सकता हैं, सभी को पहाड़ी से उतार कर सवाई मानसिंह अस्पताल मे पहुंचाया गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी चिकित्सको से संपर्क बनाये हुए हैं। मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की सहायता जिसमे 4 लाख रुपए आपदा प्रबधन कोष से और एक लाख की मुख्यमंत्री सहायता कोष से दी जाएगी। घटना का पता चलने पर चिकित्सा मंत्री डॉ रघु शर्मा भी SMS हॉस्पिटल पहुंचे।

आमेर के वाच टॉवर पर बिजली गिरी,16 की मौत,20 से अधिक घायल

आपको बता दे कि मौसम का आनंद लेने के लिए 35 से ज्यादा लोग आमेर की पहाड़ी पर चढ़े थे। सेल्फी ले रहे थे। अचानक से बिजली का कहर बरप गया और बिजली की चपेट मे आने से जहा कई लोगो के झुलसने की सूचना है। टीम की ओर से रात तक अन्य लोगों की तलाशी का अभियान जारी था।

बिजली गिरने से हुए इस हादसे की सूचना मिलने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी शोक व्यक्त किया हैं। सरकारी मुख्य सचेतक महेश जोशी, विधायक रफीक खान व अमीन कागजी अस्पताल पहुंचे। पूरा प्रशासन राहत कार्यो में जुटा हुआ है। शहर के कुछ दूसरे इलाकों में भी बिजली गिरने के समाचार आ रहे हैं।

Read More : आमेर दुखांतिका : ड्रोन की मदद से किया जा रहा है आमेर की पहाडिय़ों के चप्पे-चप्पे को सर्च

खबर अभी अपडेट की जा रही हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *