Headlines

पायलट खेमे की “Wait & Watch” की रणनीति, माकन क्या करके जाते हैं उस पर नजर

पायलट खेमे की "Wait & Watch" की रणनीति, माकन क्या करके जाते हैं उस पर नजर

जयपुर। कांग्रेस में आज अलग-अलग मंत्रणा व बैठकों का दौर ही चलता रहा। राजस्थान यात्रा आये प्रभारी महामंत्री अजय माकन ने जहां प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ बैठक की तो दूसरी तरफ पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के यहां उनके समर्थकों का जमावाड़ा रहा। पायलट के साथ विधायको व अन्य कार्यकर्ताओं से मंत्रणा के दौर भी जारी रहा। प्रदेश कांग्रेस की बैठक में पायलट खेमे से बात रखने की कोशिश की गई,लेकिन माकन ने यह कहकर रोक दिया कि अलग से बात कर लेेंगे फिर भी चाकसू विधायक वेद प्रकाश सोलंकी व दो-तीन अन्य अपनी बात रखने में कामयाब हो गए।

MLA फंड से कोरोना मृतकों को सहायता दे

सोलंकी ने कहा, विधायक फंड से ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर अब खरीदने की जरूरत नहीं है, जहां इनकी जरूरत नहीं है वहां विधायक फंड के पैसे से कोरोना मृतकों के परिजनों को सहायता दी जानी चाहिए। विधायक फंड से ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर और अन्य सामान जो अभी तक नहीं आया है उसकी खरीद रद्द करके उससे जरूरतमंद परिवारों की मदद की जाए,जबकि महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेहाना रियाज ने कहा कि जिलाध्यक्ष नियुक्त करते समय ध्यान रखे कि एक ही परिवार को बार-बार मौका ना मिले। उनका इशारा मंडेलिया परिवार की तरफ था तो प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक रामलाल चौधरी बोले- साब जोश ठंडा पड़ता जा रहा है। जल्द जिला व बलॉक अध्यक्षों की नियुक्ति किजिएं,लेकिन बाकी कांग्रेस प्रदेश पदाधिकारी अपनी मन की बात माकन से कहने से वंचित ही रह गए।

पायलट ने डॉ. हरिसिंह को याद किया

इस बीच पायलट से आज दोपहर बाद विधायक वेद सोलंकी, राकेश पारीक, दर्शन सिंह गुर्जर, पूर्व विधायक नसीम इंसाफ बेगम, डॉ. विक्रम सिंह गुर्जर आदि ने मुलाकात की। हालांकि, माकन और पायलट के बीच कोई वार्ता नहीं हुई। हो सकता है माकन के साथ कल सुबह पायलट की मंत्रणा हो। पायलट खेमा Wait & Watch की नीति के तहत माकन के इस दौरे पर नजर रखे हुए। जानकार सूत्रों का कहना है कि 10 माह पूर्व जो मांगे रखी थी उसको लेकर ही आलाकमान ने अजय माकन को जयपुर भेजा है। इसी कारण पायलट भी आज अपने यहां आने वाले से मिलने में व्यस्त रहे। उन्होंने पूर्व सांसद डॉ.हरिसिंह की जयंती पर उन्हें भी याद किया तथा अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए गरीबों का हमदर्द बताया। डॉ. हरिसिंह को पायलट की तरफ से दी गई श्रद्धाजंलि के भी मायने निकाले जा रहे है। प्रदेश की जाट राजनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *