Headlines

JEE Main Exam 2021: 20-25 जुलाई और 27 जुलाई से 2 अगस्त के बीच

JEE Main Exam 2021: 20-25 जुलाई और 27 जुलाई से 2 अगस्त के बीच

नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने मंगलवार को अप्रैल और मई सत्र की जेईई मेन परीक्षाओं की नई तिथियों (JEE Main 2021 Exam Dates) की घोषणा कर दी। उन्होंने ऐलान किया कि जेईई मेन के तीसरे चरण (अप्रैल) की परीक्षा 20 जुलाई से 25 जुलाई तक होगी। अगर किसी परीक्षार्थी ने इस चरण के लिए आवेदन नहीं किया है तो वह इसके लिए 6 जुलाई से 8 जुलाई तक आवेदन कर सकता है। जबकि चौथे चरण की परीक्षा 27 जुलाई से 2 अगस्त के बीच होगी।

आपको बता दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इस साल से जेईई मेन (JEE Main) की परीक्षाएं चार सत्रों में आयोजित करने का ऐलान किया था जिसमें दो सत्र फरवरी और मार्च 2021 की परीक्षाएं हो चुकी हैं। अगले सत्र की परीक्षाएं अप्रैल और मई में होने को प्रस्तावित थीं जो कोरोना महामारी के चलते स्थगित कर दी गई थीं। उम्मीद जताई जा रही है कि अप्रैल और मई की परीक्षा का आयोजन अगस्त व सितंबर में हो सकता है।

जेईई मेन से ही देश के 23 आईआईटी, 31 एनआईटी, 23 ट्रिपल आईटी सहित जीएफटीआई की 36000 सीटों पर प्रवेश का रास्ता निकलेगा। फरवरी, मार्च, अप्रैल और मई सत्र की जेईई मेन परीक्षाएं खत्म होने के बाद चारों सत्रों के बेस्ट एनटीए स्कोर के आधार पर स्टूडेंट्स की रैंक जारी की जाएगी। आपको बता दें कि कोरोना के चलते जेईई एडवांस प्रवेश परीक्षा को भी स्थगित कर दिया गया था। इसका आयोजन 3 जुलाई को होना था।

जेईई मेन के साथ-साथ नीट(NEET) के उम्मीदवारों को भी परीक्षा तिथि के ऐलान का इंतजार है। लेकिन अभी तक इस पर कोई अपडेट नहीं दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *