Headlines

सांसद दीयाकुमारी ने केंद्रीय खेल राज्य मंत्री किरण रिजिजू से की मुलाकात

सांसद दीयाकुमारी ने केंद्रीय खेल राज्य मंत्री किरण रिजिजू से की मुलाकात | MP Diyakumari meets Union Minister of State for Sports Kiren Rijiju

नई दिल्ली : राजसमंद राजस्थान की सांसद दीयाकुमारी ने केंद्रीय युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री किरण रिजिजू से भेंट कर राजसमंद जिला खेल स्टेडियम हेतु ग्राम भाणा में आवंटित भूमि पर खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत राशि स्वीकृत कराये जाने का प्रस्ताव देकर जल्द स्वीकृति का आग्रह किया है ।

नई दिल्ली में मुलाकात के दौरान सांसद दीया ने कहा कि राजसमंद में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है, कमी है तो बस सुविधाओं की। बिना सुविधाओं के भी संघर्ष करते हुए राजसमन्द ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी दिए हैं, अगर राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध हो जाए तो खेल जगत में देश का नाम रोशन होगा।

चर्चा के दौरान मंत्री रिजिजू ने सांसद को आश्वस्त किया कि इस संबंध में शीघ्र ही कार्रवाई कर खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *