मुंबई : भीमा कोरेगांव हिंसा से जुड़े मामले में एक साल पहले गिरफ्तार किए गए एक्टिविस्ट फादर स्टेन स्वामी का निधन हो गया है। हाल ही में बहुत ज्यादा तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें होली फैमिली अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन सोमवार दोपहर को बॉम्बे हाईकोर्ट को जानकारी दी गई है कि उनका निधन हो गया है।
84 साल के स्टेन स्वामी को 30 मई को बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश पर ही मुंबई के होली फैमिली अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लंबे इलाज के बाद उनकी तबीयत में कोई सुधार नहीं आया था, जिसके बाद सोमवार को उनका निधन हो गया।
Maharashtra | Bhima Koregaon accused Stan Swamy passes away in Mumbai’s Bhadra Hospital, where he had been admitted. Details awaited.
— ANI (@ANI) July 5, 2021
