Headlines

बोलेरो और ट्रेलर में भीषण भिडंत, 6 युवकों की मौत

jodhpur sadak hadsa 1 e1625461369115

जोधपुर : जोधपुर -जयपुर हाइवे पर रविवार देर रात बोलेरो व ट्रेलर मे हुई भीषण भिडंत में 6 युवकों की मौत हो गई,जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। सभी मृतक अजमेर जिले के ब्यावर निवासी है। ब्यावर की तरफ जा रही बोलेरो की डांगियावास के समीप ओवरटेक के प्रयास में सामने से आ रहे ट्रेलर से जा भिंडत हो गयी। तेज रफ्तार के कारण बोलेरो पूरी तरह से पिचक गई। हादसा इतना भीषण था कि दो युवकों के धड़ से ही सिर अलग हो गये।

डांगियावास पुलिस के अनुसार डांगियावास हाईवे पर 17 मील के समीप रविवार देर रात ट्रेलर व बोलेरो में सामने की भिड़ंत हुई। यहां सड़क निर्माण चल रहा है। इसके चलते एक तरफ यातायात था। जिसके चलते बोलेरो तेज गति से ओवरटेक करने के चक्कर मे ट्रेलर से जा भिड़ी। दोनों वाहन तेज रफ्तार के साथ एक-दूसरे से टकराए। बोलेरो पूरी तरह से पिचक गई। उसमें सवार सात युवक अंदर ही फंस गए। टक्कर लगते ही ट्रेलर का चालक वहां से भाग निकला ।

हादसा इतना भयंकर था कि दो युवकों के सिर कटकर अलग हो गए। जबकि दो की देर रात अस्पताल ले जाते समय और एक अन्य युवक की आज तड़के इलाज के दौरान मौत हो गई । बोलेरो में सवार सभी सात युवक इसमें बुरी तरह से फंस गए। मौके पर पहुंच पुलिस ने बोलेरो में फंसे युवकों को बाहर निकाला ।

पुलिस के अनुसार ब्यावर सदर थाना क्षेत्र के लोन्दरी मालगांव निवासी 7 जने बोलेरो में सवार थे इनमे सुमेर सिंह (21) रावतराम (20), मनोहर (21), जितेंद्र उर्फ चीकू (21), राजेश (22) व सिकन्दर सिंह सवार की मौत हो गई। जबकि चंदन सिंह (23) का उपचार चल रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *