Headlines

कमलेश प्रजापत एनकाउंटर प्रकरण में बेनीवाल भी कूदे, PM को पत्र लिख की CBI जांच की मांग

beniwal e1625403971106

जयपुर: आरएलपी संयोजक व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने रविवार को कुम्हार महासभा के प्रदेश अध्यक्ष किशोर दुल्हेपुरा के साथ मिले प्रतिनिधिमंडल से वार्ता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख कमलेश प्रजापत एनकांउटर प्रकरण की जांच CBI से करवाने की मांग की है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र ट्वीट भी किया हैं। बेनीवाल ने अपने पत्र में कहा कि कुम्हार समाज के साथ सर्व समाज द्वारा मामले में किये गए आंदोलन के बाद राज्य सरकार ने केंद्र को सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। क्योंकि मामले के विडियो फुटेज देखने के बाद यह प्रतीत हो रहा है कि मामला पूर्ण रूप से फर्जी है।

letter

राज्य सरकार के मंत्री का किया जिक्र 

बेनीवाल ने अपने पत्र में लिखा कि मामले में राजस्थान सरकार के एक मंत्री और उसके परिजनों का नाम एनकांउटर करवाने में सामने आ रहा है। ऐसे में राज्य सरकार की कोई एजेंसी ऐसे मामले में निष्पक्ष जांच नही कर सकती । चूंकि सीबीआई प्रधानमंत्री कार्यालय के अधीन है। ऐसे में CBI जांच की स्वीकृती को लेकर कुम्हार समाज के साथ सर्व समाज को प्रधानमंत्री से अपेक्षाएं है।

यह भी कहा सांसद ने 

बेनीवाल ने कहा मृतक कमलेश का परिवार न्याय की उम्मीद को लेकर लंबे समय से आंदोलित है। ऐसे में सीबीआई जांच स्वीकृत करने की मांग को लेकर पीएम को पत्र लिखा है और जरूरत पड़ी तो आगामी लोक सभा सत्र में भी मामले को उठाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *