Headlines

ED ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को फिर भेजा समन

मुंबई: प्रवर्तन निदेशालय ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख और अन्य के खिलाफ जारी मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत देशमुख को ताजा समन जारी किया। साथ ही उनसे पांच जुलाई को जांच एंजेसी के समक्ष पेश होने को कहा। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता देशमुख को मामले के जांच अधिकारी के समक्ष पेश होने के लिए तीसरा नोटिस जारी किया गया है। देशमुख से दक्षिण मुंबई में केंद्रीय एजेंसी के कार्यालय में अपना बयान सोमवार को दर्ज कराने को कहा गया है।

देशमुख को पहले भी दो समन भेजे गए

देशमुख (72) को इससे पहले भी दो समन जारी किए जा चुके हैं, लेकिन वह कोरोना वारयस संक्रमण के खतरे का हवाला देकर पेश नहीं हुए और उन्होंने ईडी के समक्ष वीडियो कांफ्रेंस के जरिए अपना बयान दर्ज कराने का आग्रह किया।

देशमुख को कथित तौर पर 100 करोड़ रुपए की रिश्वत लेने एवं जबरन वसूली करने वाले रैकेट से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले के संबंध में ईडी ने समन जारी किया है। देशमुख ने इन आरोपों के कारण महाराष्ट्र के गृह मंत्री के पद से इस साल अप्रैल में इस्तीफा दे दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *