Headlines

13 नगरीय निकायों में 62 पार्षदों का मनोनयन, कार्यकर्ताओ को राजनैतिक नियुक्तियां देने का सिलसिला जारी

Nomination of 62 councilors in 13 urban bodies, the process of giving political appointments to workers continues

जयपुर। कांग्रेस पदाधिकारिओं की पार्षद मनोनयन में गड़बड़ी की शिकायतों को दरकिनार करते हुए स्वायत शासन विभाग ने 13 नगर पालिकाओं में 62 पार्षदों के मनोनयन की एक और सूचि जारी कर दी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत स्थानीय निकायों में धड़ाधड़ सहवृत पार्षद के रूप में कार्यकर्ताओं की नियुक्तियां करने में लगे हैं।

इससे पहले प्रदेश के 31 निकायों में 167 तथा 33 निकायों में 196 व 30 नगरीय निकायों में 156 सहवृत पार्षदों की नियुक्ति के आदेश निकाले जा चुके हैं। कांग्रेस ने स्थानीय निकायों में अपनों को ज्यादा से ज्यादा नियुक्ति दे राजी करने के फार्मूले के तहत कानून में भी संशोधन करवाया था। अब पालिकाओं में चार के स्थान पर 6, नगर परिषद में 6 की जगह 8 और निगम में 12 सहवृत पार्षद नियुक्त सरकार कर सकती हैं।

WhatsApp Image 2021 07 02 at 8.22.21 PM WhatsApp Image 2021 07 02 at 8.22.20 PM WhatsApp Image 2021 07 02 at 8.22.21 PM 1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *