Headlines

पायलट समर्थक ने PM मोदी व अफगान राजदूत को किया प्रभावित, हनुमानगढ़ का हरिपुरा गांव आया सुर्ख़ियों में

पायलट समर्थक ने PM मोदी व अफगान राजदूत को किया प्रभावित, हनुमानगढ़ का हरिपुरा गांव आया सुर्ख़ियों में

जयपुर: माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर आज एक अनोखा किस्सा देखने को मिला। भारत में अफगानिस्तान के राजदूत फरीद मामुन्दजई ने अपने जीवन का एक किस्सा शेयर किया। अफगानिस्तान के राजदूत फरीद मामुन्जई डॉक्टर्स डे से पहले भारतीय डॉक्टर की तारीफ करने के बाद राजस्थान आने की इच्छा जताकर ट्वविटर पर छा गए। अफगान राजदूत ने हिंदी में ट्विट कर भारतीय डॉक्टर्स की जमकर तारीफ की।

इतने में पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट समर्थक कांग्रेस नेता बलकौर सिंह ढिल्लो ने अफगान राजदूत को अपने गांव हरिपुरा आने का न्योता दे ऐसा प्रभावित किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी गुजरात के हरिपुरा के साथ राजस्थान के हरिपुरा आने की बात ट्वीट पर जोड़नी पड़ी। गुजरात के हरिपुरा के बारे में तो सर्व विदित है कि वहां नेताजी सुभाष बॉस की अध्यक्षता में कांग्रेस का अधिवेशन हुआ था। हालांकि राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के हरिपुरा गांव के साथ ऐसा तो कोई इतिहास नहीं जुड़ा हुआ,लेकिन अफगान राजदूत और भारत के प्रधानमंत्री के बीच ट्वीटर संवाद और ढिल्लो के आत्मीय निमंत्रण ने राजस्थान के हरिपुरा को भी सुर्खियों में ला दिया।

ट्वीटर पर लंबे चले संवाद के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अफगान राजदूत को राजस्थान और गुजरात दोनों ह​रिपुरा गांव जाने की सलाह दी। ट्विटर पर भारत-अफगान दोस्ती का नया अध्याय लिखा गया, जिसमें पीएम और राजदूत के बीच सीधा संवाद हुआ। उसमें मुख्य सूत्रधार पूर्व प्रधान बलकौर सिंह ढिल्लो बने।

दरअसल, हुआ ये कि फरीद मामुन्दजई (Farid Mamundzay) ने ट्विटर (Twitter) पर एक किस्सा शेयर करते हुए लिखा कि कुछ दिन पहले वो एक डॉक्टर के पास इलाज कराने गए थे, लेकिन जब डॉक्टर को पता चला कि वो अफगान के राजदूत हैं तो डॉक्टर ने उनसे कोई फीस नहीं ली। इस पर डॉक्टर ने उनसे कहा कि मैं एक भाई से फीस नहीं ले सकता हूं।

उनके इस ट्वीट पर खुद को किसान बताने वाले पायलट समर्थक बलकौर सिंह ढिल्लो ने ट्वीट कर लिखा कि सर कभी हमारे हरिपुरा गांव भी आइए। फिर फरीद मामुन्दजई ने पूछा कि ये सूरत का हरिपुरा गांव है तो शख्स ने बताया कि नहीं ये राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में है, जो पंजाब की सीमा से सटा हुआ है। तब अफगानी राजदूत ने कहा कि राजस्थान के साथ अफगानिस्तान का लंबा इतिहास रहा है और स्थिति सामान्य होते ही मैं हरिपुरा जरूर आऊंगा।

balkaur singh dillo

दोनों के बीच बात चल ही रही थी कि फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) भी इसमें शामिल हो गए। उन्होंने अफगान राजदूत को टैग करते हुए कहा – आप बलकौर सिंह ढिल्लो के हरिपुरा भी जाइए और गुजरात के हरिपुरा भी जाइए, वो भी अपने आप में इतिहास समेटे हुए है। प्रधानमंत्री मोदी के ट्वीट करते ही अफगानिस्तान के राजदूत और पायलट समर्थक नेता ट्वीटर पर छा गए। राजस्थान और गुजरात के अलावा देश भर के यूजर्स ने इस पर खूब कमेंट किए।

बालकौर ने जताया पीएम का आभार
प्रधानमंत्री के ट्वीट के बाद बालकौर ने ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया. उन्होंने ट्वीट किया, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आपने किसान पुत्र व मेरे गाँव हरिपुरा का नाम लेकर जो सम्मान दिया है उसके लिए बहुत शुक्रिया.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *