Headlines

Jahota बना प्रदेश का पहला ‘‘ODF+’’ ग्राम, भारत सरकार की टीम ने निरीक्षण के बाद सहमति

The State's First 'ODF Plus' Village Would Have Been Made - प्रदेश का पहला ‘ओडीएफ प्लस’ ग्राम बना जाहोता

जयपुर। पंचायत समिति जालसू में स्थित ग्राम जाहोता (Jahota) को राजस्थान का पहला “ओडीएफ प्लस” (ODF+) ग्राम घोषित कर दिया गया है। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) योजना के तहत केन्द्र सरकार की टीम ने जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी पूजा पार्थ एवं अन्य अधिकारियों के साथ गुरूवार को ठोस एवं तरल कचरा प्रबन्धन कार्याें एवं ग्राम पंचायत की स्वच्छता का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद ग्राम को ओडीएफ प्लस घोषित किए जाने की सहमति प्रकट की।

इसके बाद ग्राम पंचायत जाहोता द्वारा सभी अधिकारियों के समक्ष ग्राम पंचायत को ODF+ घोषित किए जाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। भारत सरकार के निदेशक स्वच्छ भारत मिशन डॉ अनुपमा, सलाहकार स्वच्छ भारत मिशन आशीष साधु ने ग्राम पंचायत जाहोता का भ्रमण किया। इस दौरान मुख्य कार्यकारी जिला परिषद जयपुर पूजा पार्थ, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी दीपांशु सांगवान, अतिरिक्त राज्य प्रभारी अधिकारी पराग चौधरी, राज्य नोडल अधिकारी विजय कुमार शर्मा एवं नोडल प्रभारी जिला परिषद हरीश वर्मा भी मौजूद रहे। टीम ने ग्राम पंचायत जाहोता का सघन भ्रमण कर ग्राम पंचायत द्वारा स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अन्तर्गत ठोस एवं तरल कचरा प्रबन्धन के कार्याें एवं ग्राम पंचायत की स्वच्छता की मुक्त कंठ से प्रशंसा की, एवं अपनी ओर से ग्राम पंचायत जाहोता को ODF+ बताया।

भ्रमण के दौरान मौजूद विकास अधिकारी पंचायत समिति जालसू अमित शर्मा, सरपंच श्याम प्रताप सिंह राठौड़ ने बताया कि ग्राम पंचायत ठोस एवं तरल कचरा प्रबन्धन पर पिछले 10 माह से लगातार रूप से कार्य कर रही है और इस कार्य में आम जनता का भी सहयोग प्राप्त हो रहा है। भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत के प्रबुद्ध नागरिक, जन प्रतिनिधि एवं सहायक अभियन्ता संजय खण्डेलवाल भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *