Headlines

हिंदी व्यंग्य कोश की घोषणा, लेखकों की जानकारी होगी उपलब्ध

हिंदी व्यंग्य कोश

जयपुर : इंडिया नेटबुक्स, भारत और यूएसए ने अपनी नई विशाल और महत्वाकांक्षी परियोजना की घोषणा की है, जो हिंदी व्यंग्य कोश के नाम से शीघ्र ही उपलब्ध होगी। इस कोश में पूरी दुनिया से हिंदी व्यंग्य लेखकों की महत्वपूर्ण जानकारी प्रकाशित की जाएगी, जो मुद्रित रूप में और इंटरनेट- दोनों के माध्यम से उपलब्ध होगी। हिंदी व्यंग्य कोश पाठकों के लिए इसी साल उपलब्ध हो जाएगा।

हिंदी व्यंग्य कोश का संपादन सुप्रसिद्ध व्यंग्यकार प्रो. राजेशकुमार, और सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. संजीव कुमार कर रहे हैं। हाल ही में इंडिया नेटबुक्स में सदी के अंतरराष्ट्रीय श्रेष्ठ 251 व्यंग्यकारों का विशाल संग्रह लोगों को उपलब्ध करवाया था, जिसका संपादन भी प्रो. राजेशकुमार ने किया था।

हिंदी व्यंग्य कोश में सभी व्यंग्यकारों की मूलभूत जानकारी उपलब्ध होगी, जैसे- नाम, जन्मतिथि, पता, प्रकाशित कार्य, सम्मान, आदि। इसके साथ ही उनकी प्रतिनिधि रचना का आनंद भी पाठक ले सकेंगे। व्यंग्यकारों के साथ इस व्यंग्य कोश में व्यंग्य के संकलनों और पत्रिकाओं की जानकारी भी एकत्रित की जाएगी।

सभी लेखक लिंक पर जाकर विश्वकोश में अपनी, या अन्य व्यंग्यकारों, संकलनों, पत्रिकाओं की जानकारी जमा कर सकते हैं- https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSctfFpUedZ1f9GUPqy-lR9aabddRkx8c3vg2L7dqG3FgWujcA/viewform?usp=sf_link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *