क्रिकेट : कोरोना महामारी के कारण टी20 विश्व कप (T20 World Cup) 17 अक्टूबर से 14 नवंबर के बीच भारत की बजाय यूएई और ओमान में खेला जाएगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने मंगलवार को यह घोषणा की गई। इससे एक दिन पहले बीसीसीआई ने संकेत दिया था कि टी20 विश्व कप भारत के बाहर खेला जाएगा।
ICC ने कहा, ‘बीसीसीआई टूर्नामेंट का मेजबान रहेगा जो अब दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, अबु धाबी के शेख जायेद स्टेडियम और ओमान क्रिकेट अकादमी मैदान पर 17 अक्टूबर से 14 नवंबर 2021 के बीच खेला जाएगा।’
? ANNOUNCEMENT ?
Details ? https://t.co/FzfXTKb94M pic.twitter.com/8xEzsmhWWN
— ICC (@ICC) June 29, 2021
2016 के बाद पहला टी20 विश्व कप (T20 World Cup)
टूर्नामेंट (T20 World Cup) के पहले दौर में 8 क्वालिफाइंग टीमें भाग लेंगी, जो ओमान और यूएई में खेला जाएगा। इनमें से चार टीमें सुपर 12 दौर में पहुंचेंगी।
आगामी टूर्नामेंट 2016 के बाद पहला टी20 विश्व कप (T20 World Cup) होगा। पिछली बार वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को हराकर खिताब जीता था। प्रारंभिक दौर में 8 टीमों में बांग्लादेश, श्रीलंका, आयरलैंड, नीदरलैंड, स्कॉटलैंड, नामीबिया, ओमान और पापुआ न्यू गिनी शामिल है. टूर्नामेंट का फाइनल 14 नवंबर को खेला जाएगा।

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि भारत में टूर्नामेंट (T20 World Cup) की मेजबानी करके हमें खुशी होती है। लेकिन मौजूदा हालात में और विश्व चैम्पियनशिप के महत्व को देखते हुए बीसीसीआई यूएई और ओमान में इसकी मेजबानी करेगा।
Read More : UAE में होगा टी-20 वर्ल्ड कप, BCCI ने कोरोना के चलते शिफ्ट किया टूर्नामेंट
