नई दिल्ली : सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर इंडिया के शिकायत अधिकारी धर्मेंद्र चतुर ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इनकी नियुक्ति कुछ हफ्ते पहले ही ट्विटर इंडिया ने नए आईटी नियमों के तहत की थी। सूत्रों की मानें तो सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर ने अपने वेबसाइट से इनका नाम भी हटा दिया है, जबकि भारत के नए आईटी नियम के मुताबिक ऐसा करना जरूरी है।
आपको बता दे, नए आईटी नियमों को लेकर ट्विटर और भारत सरकार के बीच विवाद चल रहा है। नए नियमों को पालन नहीं किए जाने को लकर केंद्र सरकार सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर को फटकार भी लगा चुकी है।
