उज्जैन : मध्यप्रदेश में डेल्टा प्लस वैरिएंट के अब तक कुल 5 मामले सामने आ चुके हैं। उज्जैन की एक महिला की कोरोना से मौत के बाद उनका सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए दिल्ली भेजा गया था,जिसकी रिपोर्ट में डेल्टा प्लस वैरिएंट की पुष्टि हो गई है। इनमे से तीन मामले भोपाल के हैं तो वहीं 2 मामले उज्जैन के हैं। इनमे से चार लोग तो ठीक हो गए हैं, लेकिन एक की मौत हो गई है।
डॉक्टर रौनक ने बताया कि ‘भोपाल से रिपोर्ट में उज्जैन के 2 सैंपल में डेल्टा प्लस वैरिएंट पाया गया है। इनके घर में पहले पति कोरोना संक्रमित हुए थे जिसके बाद महिला संक्रमित हुई और बाद में उनकी मौत हो गई थी। जांच के दौरान पता चला कि एक ने वैक्सीन लगवा रखी थी और महिला ने नहीं।
नए वैरिएंट के खिलाफ कोरोना टीका कितना प्रभावी?
सरकार मामले पर नज़र बनाये हुए है। जिनमें डेल्टा वैरिएंट की पुष्टि हुई थी, उनकी कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग करवा ली गई है और सभी की रिपोर्ट भी नेगेटिव है। फिर भी सरकार ने सभी अस्पतालों को अलर्ट पर रखा है। टेस्टिंग और जीनोम सिक्वेंसिंग हम बड़े पैमाने पर करवा रहे हैं ताकि मामला जल्द से जल्द पकड़ में आ सके।’
उन्होंने आगे कहा ‘चार वो लोग थे जिन्होंने कोरोना वैक्सीन लगवा रखी थी। अब पूरी तरह स्वस्थ हैं जबकि सिर्फ उनकी मौत हुई जिन्होंने वैक्सीन नहीं लगवाई थी।इसलिए हम सब से यही निवेदन करेंगे कि वो वैक्सीन जरूर लगवाएं’.
