Headlines

राजमंदिर में बम की सूचना से मचा हडकंप,मॉकड्रिल देख लोगों की जान में जान आई

जयपुर: हेलो, पुलिस कंट्रोल रूम, राजमंदिर में एक बम जैसी वस्तु है। ऐसा सुनते ही पुलिस विभाग सकते में आ गया। पूरा पुलिस फ़ोर्स राजमंदिर कुछ ही देर में पहुंच गया। राजमंदिर को चारों ओर से घेर लिया और हथियारबंद कमांडों भी पहुंच गए। यह नजारा देखकर एकाएक लोगों की सासें थम गई। राजमंदिर में डॉग स्काॅयड की टीम ने चप्पे-चप्पे को खंगाला। किसी को भी पास जाने नहीं दिया जा रहा था। बाद में पता लगा कि पुलिस की यह बम को लेकर मॉकड्रिल चल रही है। तब लोगों की जान में जान आई।

rajmandir

Adcp अवनीश कुमार ने बताया कि शाम 4 बजे राजमंदिर सिनेमा के प्रबंधन ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी थी कि सिनेमाघर में कोई बम जैसी वस्तु है। पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना मिलते ही हडकंप मच गया। एकाएक पुलिस अधिकारियों को मैसेज दिया गया। इसके बाद विधायकपुरी थाना प्रभारी राजेश गौतम मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी एजेंसियों को बुलाया गया।

dog squard

देखकर लोग हुए हैरान

राजमंदिर में बम की सूचना मिलने पर पुलिस सहित सभी सुरक्षा एजेंसियां सिविल डिफेंस, होमगार्ड, बॉर्डर होमगार्ड, डॉग स्क्वायड, FSL, सिविल डिफेंस, ATS SOG की टीमो सहित दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। लाेग इतनी पुलिस फ़ोर्स देखकर हैरान हो गए। लोग घबरा कर इधर-उधर ही रूक गए। बाद में मॉकड्रिल का पता लगने पर लोगों ने राहत की सांस ली। दरअसल, कोरोना में लंबे समय से पुलिस की कोई एक्टिविटी नहीं हुई थी। तब पुलिस की राजमंदिर में मॉकड्रिल कराए जाने की योजना बनाई गई। योजना के मुताबिक ही पूरी तरह से बम होने की सूचना दी गई। इसके बाद पूरा पुलिस जाप्ता पहुंचा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *