Headlines

JEE Main Exam 2021: जेईई मेन परीक्षा 17 जुलाई को होगी, 14 अगस्त तक रिजल्ट होगा घोषित

JEE Main Exam 2021: जेईई मेन परीक्षा का बेसर्ब्री से इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अच्छी खबर है। जॉइंट एंट्रेंस बोर्ड दिल्ली ने बुधवार को इस परीक्षा की तारीख का ऐलान कर दिया। बोर्ड के मुताबिक यह परीक्षा 17 जुलाई को आयोजित करवाई जाएगी। खास बात यह है कि जेईई मेन परीक्षा का रिजल्ट 14 अगस्त तक घोषित कर दिया जाएगा। कोरोना के कारण पिछले दिनों इस परीक्षा को पोस्टपोन करने का फैसला लिया गया था। लंबे समय से इस जेईई मेन परीक्षा के आयोजन को लेकर विचार-विमर्श चल रहा था।

जेईई मेन परीक्षा में इतने छात्र होंगे शामिल

इस बार 92,695 छात्र देश के 174 केंद्रों पर आयोजित होने वाली जेईई मेन (JEE Main Exam 2021)में शामिल होंगे। जॉइंट एंट्रेंस बोर्ड (Joint Entrance Board) के मुताबिक रिजल्ट घोषित होने के बाद तीन चरणों में कैंडिडेट्स की काउंसलिंग पूरी की जाएगी।जेईई काउंसलिंग की प्रक्रिया बोर्ड ने 15 सितंबर तक पूरी करने का प्लान किया है। लंबे समय से छात्र इंजीनियरिंग में प्रवेश के लिए होने वाली इस परीक्षा की तारीख का इंतजार कर रहे थे। आखिरकार बोर्ड ने परीक्षा का लेकर फैसला ले लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *