Headlines

भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, पांच की हालत नाजुक

तखतगढ़ (पाली): गुजरात के अहमदाबाद-वडोदरा नेशनल हाईवे पर नाडियाद शहर के पास मंगलवार दोपहर हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य घायल हो गए। हादसा इतना भयानक था कि कार में सवार तीन लोगों में से एक महिला का सिर धड़ से अलग हो गया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जाकर घुस गई। घायलों को नडियाद के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सभी लोग तखतगढ़ गुजरात के रहने वाले हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

नाडियाद रूरल थाना हैड कांस्टेबल पठान सागर खां से मिली जानकारी के अनुसार घायल मीरा बेन ने बताया कि सोमवार रात को उसका परिवार तखतगढ़ से नड़ियाद के लिए जा रहा था। बीच रास्ते में मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे उनकी कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक जा टकराई। इको गाड़ी में एक ही परिवार के आठ लोग सवार थे।

Three killed in a horrific road accident, five in critical condition

साइड में खड़ा था खाली ट्रक

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 1 बजे ईको कार अहमदाबाद से वडोदरा की ओर जा रही थी। कार काफी स्पीड में थी। इसी दौरान अचानक कार अनियंत्रित हो गई और साइड में खड़े एक खाली ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पूरी कार के चिथड़े हो गए। वहीं ट्रक भी अपनी जगह से हिल गया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *