Headlines

विप्र फाउंडेशन की समर्पित सिपाही

कोलकाता। यह हैं श्रीमती सीमा मिश्रा। विप्र फाउंडेशन की समर्पित सिपाही। प्रतिदिन संस्था के लगभग 90 व्हाट्सएप्प ग्रुप्स में नियमित समाचार पोस्ट करने का मानद दायित्व लम्बे समय से निभा रही हैं। संस्था के विशेष आयोजनों में बैक ऑफिस संभालने का काम कई बार कर चुकी हैं। शिक्षा निधि हो या अन्य अवसर स्वेच्छिक अर्थ सहयोग भी प्रदान करने में पीछे नहीं रहती। वर्तमान में पश्चिम बंगाल महिला प्रकोष्ठ में अध्यक्ष श्रीमती कविता शर्मा के साथ महामंत्री हैं तो लाजमी है सभी कार्यों में प्रमुख भूमिका निभाना। कोलकाता के फ्री वैक्सीन कैम्प का यह चित्र इनके दायित्वबोध की एक झलक है जहाँ इन्होंने लगातार छह घण्टे रजिस्ट्रेशन डेस्क संभाली। विप्र फाउंडेशन परिवार ऐसी बहनों से गौरवान्वित है। संस्था के साथ ऐसे असंख्य नगीने हैं जिनसे समाज गौरवान्वित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *