जयपुर। सरकारी मुख्य सचेतक डॉ. महेश जोशी ने एक हजार पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया है। इसी कड़ी में उन्होंने आज पौधारोपण के साथ दिन की शुरुआत की।जोशी ने खादी ग्रामोद्योग संस्था संघ बजाज नगर जयपुर स्थित परिसर में पौधरोपण किया।महात्मा गांधी की 150वीं स्वर्ण जयंती के अवसर पर आज से पौधरोपण की शुरुआत हुई है। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री बीडी कल्ला और विधायक रफीक खान ने भी पौधा लगाया।
डॉ महेश जोशी ने कहा-प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा जरूरी हैं। प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा का महत्व महात्मा गांधी ने भी समझाया था । वृक्ष ना केवल मनुष्य बल्कि सभी जीव जंतुओं के जीवन के लिए जरूरी है।
