Headlines

ग्लोबल अप्रूवल रेटिंग में पीएम मोदी नंबर-1

नई दिल्ली: कोरोना काल में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता बरकरार है। यही नहीं, वह दुनिया में सबसे अधिक स्वीकार्य नेता हैं। ग्लोबल अप्रूवल रेटिंग में पीएम मोदी नंबर-1 है। पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन और जर्मनी की चांसलर मोर्कल को पीछे छोड़ा है। प्रधानमंत्री मोदी की ग्लोबल अप्रूवल रेटिंग 66 फीसदी है।
सर्वे में वह अमेरिका, ब्रिटेन, रूस, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, फ्रांस और जर्मनी सहित 13 देशों के अन्य नेताओं से बेहतर बने हुए हैं। अमेरिकी डेटा इंटेलिजेंस फर्म ‘मॉर्निंग कंसल्ट’ की तरफ से यह सर्वे किया गया है।

लोकप्रियता में थोड़ी गिरावट

हालांकि सर्वे के अनुसार कोरोना महामारी के दौरान विश्‍वभर के नेताओं की लोकप्रियता में थोड़ी गिरावट आई है। इसके बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकप्रिय नेताओं की लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद दूसरे नंबर में इटली के प्रधानमंत्री मारियो ड्रैगी का नंबर आता है। मारियो ड्रैगी की अप्रूवल रेटिंग 65 प्रतिशत है जबकि तीसरे नंबर में मैक्सिको के राष्‍ट्रपति लोकेज ओब्रेडोर हैं। लोकेज ओब्रेडोर की अप्रूवल रेटिंग 63 फीसदी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *