जयपुर। समाज सेवक आशु सिंह सुरपुरा कोरोना में अनाथ हुए बच्चो को आर्थिक पैकेज की घोषणा की हैं। सुरपुरा ने इस पैकेज की जानकारी देते हुए बताया कि अनाथ बच्चों के आश्रित परिवार को मेरी ओर से 18 वर्ष की आयु होने तक 2 लाख रूपये तक की आर्थिक सहायता दी जायेगी। जिसके अंतर्गत 1,000 (एक हज़ार रूपये) मासिक पेंशन के रूप में प्रतिमाह 18 वर्ष की आयु पूरी होने तक उनके बैंक खाते में भेजे जायेंगे तथा प्रतिवर्ष 3,000 रूपये की सहयोग राशि उसकी पढ़ाई के लिए 18 वर्ष की आयु पूरी होने तक दी जायेगी। यदि किसी आश्रित परिवार में बेटी अनाथ हुई है तो उसे 18 वर्ष की आयु पूरी होने तक 1000 रूपये मासिक पेंशन व प्रतिवर्ष 3,000 रूपये पढ़ाई के साथ विवाह के समय 51,000 रूपये की आर्थिक सहायता भी दी जायेगी।
उन्होंने जयपुर ज़िले की सभी ग्राम पंचायतों के सरपंचों, नगरपालिकाओं के पार्षदों , जयपुर शहर में नगरनिगम के पार्षदों, विधायकों, सांसदों एवं जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों से अनुरोध है कि पूरे जयपुर ज़िले में आपके सम्बंधित क्षेत्र में यदि कोई भी ऐसे बच्चे हैं जिन्होंने कोरोना महामारी में अपने माता पिता दोनों को खो दिया है। ऐसे अनाथ बच्चों के बारे में अवगत करवाए ताकि उन अनाथ बच्चों के आश्रित परिवार को संबल प्रदान किया जा सके।
इसके लिए उन्होंने कार्यालय के WhatsApp नंबर भी जारी किए हैं उसमें डिटेल भेजी जा सकती है। Whatsapp no. 9414466542 है।
