Headlines

योगी का राहुल पर तंज-बोले- श्रीराम की पहली सीख है ‘सत्य बोलना

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक मुस्लिम बुजुर्ग के जय श्रीराम न कहने पर उसकी पिटाई करने और दाढ़ी काटने के मामले को लेकर अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर पलटवार किया है। इससे पहले राहुल गांधी ने श्रीराम का नाम लिखते हुए सरकार को घेरने की कोशिश की थी।

योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी को नसीहत हेते हुए ट्वीट किया कि प्रभु श्री राम की पहली सीख है- सत्य बोलना जो आपने कभी जीवन में किया नहीं। शर्म आनी चाहिए कि पुलिस द्वारा सच्चाई बताने के बाद भी आप समाज में जहर फैलाने में लगे हैं। सत्ता के लालच में मानवता को शर्मसार कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश की जनता को अपमानित करना, उन्हें बदनाम करना छोड़ दें।

इससे पहले राहुल गांधी गाजियाबाद की घटना का जिक्र करते हुए योगी पर निशाना साधा था। राहुल ने लिखा- मैं मानने को तैयार नहीं हूं कि श्रीराम के सच्चे भक्त ऐसा कर सकते हैं। ऐसी क्रूरता मानवता से कोसों दूर है और समाज-धर्म दोनों के लिए शर्मनाक है।

क्या है पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें कुछ लोग एक बुजुर्ग की पिटाई करते नजर आ रहे हैं। बुजुर्ग का आरोप है कि जय श्री राम न कहने पर उसकी पिटाई की गई और दाढ़ी काटी गई। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। बाकी की तलाश की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *