नई दिल्ली : दिल्ली में कुछ महीने पहले इजरायल दूतावास के पास हुए ब्लास्ट में शामिल दो संदिग्धों की तस्वीर सामने आई है। इस साल की शुरुआत में इजरायली दूतावास के बाहर ब्लास्ट करने वाले दो संदिग्धों की तस्वीरें सीसीटीवी फुटेज के जरिए सामने आई हैं।NIA ने इन दोनों की गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी देने वालों के लिए 10-10 लाख का इनाम भी घोषित किया है।
तस्वीर में दो संदिग्ध नजर आ रहे हैं। दोनों ने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ है।29 जनवरी 2021 को इजरायली दूतावास के बाहर IED ब्लास्ट हुआ था। इस मामले की जांच NIA कर रही है। इस मामले की जांच पहले स्पेशल सेल कर रही थी ।जिसके बाद केस NIA को ट्रांसफर कर दिया गया था। ब्लास्ट से जुड़ी रिपोर्ट रोहणी FSL ने NIA को सौंप दी है।जिसमें बताया गया है कि यह ब्लास्ट लो इंटेंसिटी का था।
Any information leading to identification and arrest of these individuals will be rewarded with cash of Rs. 10,00,000/- each. Visit https://t.co/CTs07hc249 to see images & if you see someone you recognize , submit tip at do.nia@gov.in, info.nia@gov.in, 011-24368800, 9654447345
— NIA India (@NIA_India) June 15, 2021
आईपीसी की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी भी की गई है। स्पेशल सेल ने ही एम्बेसी के आसपास और रूट्स के कई CCTV की फुटेज खंगाली थी जिसमें यह चेहरे कैद हुए थे।इजरायल की ओर से नई दिल्ली स्थित इजरायली दूतावास के पास हुए धमाके को आतंकी हमला करार दिया गया था।
