Headlines

चूरू में फिल्मी स्टाइल में दिनदहाड़े लूट

चूरू: चूरू में फिल्मी स्टाइल में चार नकाबपोश बदमाश सोमवार को मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड से दिनदहाड़े 17 किलो गोल्ड व 8.50 लाख रुपए लूट ले गए। चार बदमाश करीब तीन बजे शाखा में घुसे और लूट की वारदात को सिर्फ 12 मिनट में अंजाम देकर आराम से फरार हो गए। लूट के बाद हरियाणा सहित आसपास के जिलों में नाकाबंदी करवाई गई। चूरू में रिलायंस मॉल के पास मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड गोल्ड लोन की शाखा है। उस दौरान शाखा में मैनेजर समेत चार जने मौजूद थे। वारदात की सूचना मिलने पर एसपी नारायण टोगस, एएसपी योगेंद्र फौजदार, डीएसपी ममता सारस्वत, कोतवाली थानाधिकारी सुभाष कछावा सहित एफएसएल टीम ने मौके पर पहुचकर फिंगर प्रिंट उठाये।

लोन लेने के बहाने घुसे

ब्रांच हैड प्रहलाद सैनी ने बताया कि चारों बदमाश शाखा में करीब तीन बजे गोल्ड लोन की बात कहकर अंदर आए। इनमें से एक बदमाश ने अपनी अंगूठी देकर कहा की लोन लेना है। इसके बाद स्टाफ कर्मियों पर पिस्टल तान दी। उस दौरान वह खाना खा रहा था। वहां पर आया तो उस पर भी पिस्टल तान दी। शाखा का शटर बंद कर बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की। चाबी लेकर स्टाफकर्मियों को बाथरुम में बंद कर दिया। इसके बाद बदमाश शाखा में रखे करीब साढ़े आठ लाख रुपए की नगदी व सोना लूटकर ले गए।

सीसीटीवी की हार्डडिस्क भी निकाल ले गए

नकाबपोश बदमाश वारदात को अंजाम देने दो मोटरसाइकिल पर आए थे। मोटरसाइकिल को शाखा के पास नो पार्किंग एरिया में कड़ा कर शाखा में चले आये। घटना को अंजाम देने के बाद चारों बदमाश दोनों मोटरसाइकिलों पर भाग गए। जाते समय सीसीटीवी की हार्डडिस्क भी साथ ले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *