मुंबई: महाराष्ट्र राजनीति में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। क्योंकि महाराष्ट्र सरकार के बारे में खबर उड़ रही थी कि महाराष्ट्र के सीएम उद्धव को 2.5 साल बाद बदल दिया जाएगा। इन्हीं खबरों को शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत (Sanjay Raut) ने खंडन किया।प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Govt) के बारे में जो भी खबर उड़ रही है वह अफवाह है और गलत है। जब 3 दलों ने सरकार बनाई, तो उन्होंने प्रतिबद्ध किया और फैसला किया कि महाराष्ट्र के सीएम 5 साल तक उद्धव ठाकरे ही होंगे।
जहां शिवसेना और एनसीपी के बीच एक तरफ नजदीकियां बढ़ रही है। वहीं सरकार और कांग्रेस इस गठबंधन में खुद को अलग-थलग महसूस कर रही है। उदाहरण के तौर पे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले का वो सियासी बयान जिसमें उन्होंने आने वाले सभी चुनाव में अकेले लड़ने की बात कही है। नाना पटोले ने कहा है कि कांग्रेस महाराष्ट्र के स्थानीय निकाय चुनाव से लेकर विधानसभा चुनाव तक सभी अकेले लड़ेगी। इसमें शिवसेना कि कोई भागीदारी नहीं रहेगी।
It’s a rumour that Shiv Sena CM will be replaced after 2.5 years. When 3 parties formed govt, they committed & decided that CM will be Uddhav Thackeray for 5 years. If someone talks about this, then it is nothing but lie & rumour: Shiv Sena leader Sanjay Raut pic.twitter.com/0jYpBGpcYT
— ANI (@ANI) June 13, 2021
संजय राउत ने खबर को बताया अफवाह:
बता दें कि उद्धव सरकार तीन पार्टी से गठबंधन कर बनी है। इसमें कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना का गठजोड़ है। तीनों पार्टियों के गठबंधन कि मदद से शिवसेना से उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री के पद पर विराजित हैं। लेकिन हाल के दिनों में देखा गया कि महाराष्ट्र उद्धव सरकार में बड़ी खींचतान चल रही है। शिवसेना को छोड़ दें तो कांग्रेस और एनसीपी में कांग्रेस के नेताओं का आरोप है कि उन्हें कोई बड़ा फैसला लेने से पहले राय मशवरा नहीं लिया जाता है। बल्कि अनदेखा कर दिया जाता है।
