Headlines

झाड़ोल MLA Babulal की मौत की फैली अफवाह

जयपुर: सोशल मीडिया (Social Media) जहां लोगों के लिए काम की चीज है वही कुछ लोग इसका गलत उपयोग कर रहे है। जो परेशानी को जन्म देता है। सोशल मीडिया कुछ लोगों के लिए राहत का काम कर रहा है।कुछ लोगों के लिए परेशानी भी खड़ी कर देता है। ऐसा ही मामला रविवार को उदयपुर (Udaipur City) में सामने आया है।यहां झाड़ोल विधायक बाबूलाल खराड़ी (MLA Babulal) की मौत की सूचना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल (Viral) हो गई। इसके तुरंत बाद ही खराड़ी के समर्थकों ने उन्हें श्रद्धांजलि देना शुरू कर दिया। ये सूचना विधायक बाबूलाल तक पहुंची और उन्होंने अफवाहों का खंडन करते हुए बोले कि फिलहाल वे जिंदा और स्वस्थ हैं। इसके लिए बकायदा बाबूलाल खराड़ी ने अपनी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर कि जहा उनकी मौत कि अफवाह फैली थी।

परिजनों का रो-रो कर हुआ बुरा हाल

बाबूलाल खराड़ी (MLA Babulal Kharadi) ने बताया कि रविवार को वह कोटडा में वनवासी परिषद (Vanvasi Parishad) के कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। इस दौरान उनकी मौत की सूचना तेजी से वायरल हुई और परिजनों तक पहुंची। इसके बाद परिजनों ने खराड़ी को फोन कर उनका हालचाल जाना।लेकिन, ग्रामीण इलाके (Countryside) में होने की वजह से फोन नहीं लग सका। इसकी वजह से परिजनों का भी रो-रो कर बुरा हाल हो गया। इसके कुछ ही देर बाद खराड़ी का घर पर फोन आ गया।जिसमें उन्होंने खुद के स्वस्थ होने की बात बताई तब जाकर परिजनों की सांस में सांस आई।

जिंदा को मृत बताकर माहौल खराब करने कोशिश की गई:

इस पूरे घटनाक्रम के बाद खराड़ी ने सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार (Misleading Propaganda) करने वाले अज्ञात के खिलाफ मामला भी दर्ज करवा दिया है। खराड़ी ने कहा कि जिंदा व्यक्ति को मृत बताकर माहौल खराब करने की कोशिश की गई है।ऐसे में लापरवाह व्यक्तियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।ताकि भविष्य में इस तरह की गुस्ताखी ना हो। इसके लिए मैंने झाड़ोल थाना अधिकारी को शिकायत दर्ज करवाई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *