Headlines

जयपुर में किसान नेता स्व.राजेश पायलट की 21 वीं पुण्यतिथि पर हुए 221 आयोजन

जयपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व.राजेश पायलट की 21 वीं पुण्य तिथि पर कोरोना के कारण भले ही भड़ाना में बड़ा आयोजन टाल दिया गया हो, पर पहली बार जयपुर में 221 जगह स्व. पायलट को याद करने के लिए पुष्पांजलि सभाएं होना सत्ता के गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ हैं। जयपुर व आसपास के क्षेत्रों में हुए इन आयोजनों में चाकसू विधायक वेद प्रकाश सोलंकी की महत्वपूर्ण भूमिका बताई जा रही है। बिना किसी पूर्व तैयारी के इतनी संख्या में कार्यक्रम होना आश्चर्यजनक है। श्रद्धांजलि का भी अनूठा रिकॉर्ड बना डाला। जयपुर सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी, खण्डेलवाल समाज सहित कई ऐसी संस्थाओं की ओर से भी पहली बार पायलट की पुण्य तिथि पर पुष्पांजलि सभाओं का आयोजन किया गया। चाकसू में हुए कुछ आयोजनों में तो स्वयं विधायक वेद प्रकाश सोलंकी भी पहुंचे।

 

सराफा ट्रेडर्स कमेटी जयपुर

जयपुर सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी ने किसान नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व.राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया। इस अवसर पर जयपुर सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी के अध्यक्ष कैलाश मित्तल, महामंत्री मातादीन सोनी, कोषाध्यक्ष दिनेश झालानी व कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों ने स्व् पायलट के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

खण्डेलवाल समाज

बनीपार्क खंडेलवाल समाज मंत्री शंकर नाटाणी एवं ब्रह्मपुरी खंडेलवाल समाज के कोषाध्यक्ष दीपक वैद्य की ओर से स्वर्गीय राजेश पायलट जी की पुण्य तिथि पर पुष्पांजलि कार्यक्रम चांदपोल अनाज मंडी में आयोजित किया गया। इस अवसर पर महेश कानूनगो सुमुख खंडेलवाल, विजय खंडेलवाल,अश्वनी खंडेलवाल ,अमित खंडेलवाल,शंकर शर्मा,राजू शर्मा, अशोक शर्मा,अनिल शर्मा,घनश्याम शर्मा आदि मौजूद रहेे।

कृषि उपज मण्डी

राजधानी कृषि उपज मंडी समिति विश्वकर्मा में स्व.राजेश पायलट की पुण्य तिथि पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। दलाल संघ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में दलाल संघ के अध्यक्ष श्याम बाबू खूटेटा,जयप्रकाश, पीयूष,दिनेश दुसाद, दीपक वैद्य, राधेश्याम नाटाणी, राकेश नाटाणी, शंकर यादव, शेर सिंह आदि मौजूद थे।

221 events held in Jaipur on the 21st death anniversary of farmer leader Late Rajesh Pilot

गुर्जर छात्रावास एवं कोटखावदा देवनारायण मंदिर में सोलंकी पहुंचे

विधायक वेद प्रकाश सोलंकी के नेतृत्व में गुर्जर छात्रावास पर एवं कोटखावदा की देवनारायण मंदिर में राजेश पायलट की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने राजेश पायलट की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए सभी युवा वर्गों को उनके पद चिन्हों पर चलने का आह्वान किया।

इस मौके पर कृषि मंडी चैयरमेन हरिनारायण चौधरी,नगरपालिका चैयरमेन कमलेश बैरवा, पूर्व चैयरमेन अब्दुल हमीद खोखर,कविता गुर्जर,अवध शर्मा , वाईस चैयरमेन सीताराम खींची ,राडोली सरपंच रमेश मीना ,बड़ोदिया सरपंच रामेश्वर चौधरी ,श्रवण लटाला, जयनारायण अमावता ,भरत लाल मीणा ,पार्षद विक्रम सांवरिया , तौसिफ अहमद, सीताराम चौसला , लालाराम धाकड़,कमलेश गोरा ,नरेंद्र पूनिया ,शंकर गौरा सहित कई लोग उपस्थित रहे ।

जयपुर शहर में विभिन्न स्थानों पर आयोजन

इसी प्रकार गोल्यावास में शर्मा फार्म पर टीम बेद प्रकाश सोलंकी की ओर से किसान नेता स्व. राजेश पायलट को याद किया तथा दो मिनट का मौन रख श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर गोपाल शर्मा , दिलीप कुमावत, विनोद बागड़ी, रतन लाल शर्मा व दिनेश शर्मा मौजूद थे। जयपुर के वार्ड 68 में दिनेश सैनी के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। जयपुर में कई अन्य संस्थाओं की तरफ से भी कार्यक्रम आयोजित किए गए।
सूर्य नगर महेश नगर में भी टीम वेद सोलंकी की ओर से दो स्थानों पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें कैलाश सिंह गुर्जर ,अनुराग सिंह गुर्जर व विक्रम सिंह शेखावत,डॉ. मिलन प्रताप सिंह शेखावत, पुखराज पुरोहित, अनिल अग्रवाल और यश पालीवाल ने स्व.पायलट को पुष्पांजलि अर्पित की गई।

जयपुर में किसान नेता स्व.राजेश पायलट की 21 वीं पुण्यतिथि पर हुए 221 आयोजन

टीम वेद प्रकाश सोलंकी के अर्पित सिंघानिया ने कल्याण नगर,महेश नगर में किसान नेता राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें गंगासहाय जाजोरिया अशोक कुमार,भगवानसहाय,राकेश, अटल,नवीन वर्मा, दीपक सुलानिया, रामनारायण ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

पूर्व प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस ललित जावा के नेतृत्व में अम्बेडकर पार्क गौतम नगर में हुए पुष्पांजलि कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने किसान नेता स्वर्गीय राजेश पायलट के सिद्धांतो पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी चिरंजीलालजी, पप्पूजी, रामप्रसादजी, मुकेशजी, रविदत्त, दीपक, आशीष उपस्थित थे।

ग्राम पंचायत भोजपुरा में स्व.राजेश पायलट की21वीं पुण्यतिथि पर पूर्व उप सरपंच जब्बार खान के नेतृत्व में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसी प्रकार अक्षय पात्र चौराहे पर स्वर्गीय राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। टीम वेदप्रकाश सोलंकी के रामकिशोर शर्मा (मूर्तिकार) ने स्वर्गीय राजेश पायलट की 21वीं पुण्यतिथि पर खजाने वालों के रास्ते में पुष्पांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर मुदित शर्मा, रमेश मालवीय, राकेश जांगू और हेमराज दाधीच मौजूद थे। जगतपुरा 7 नंबर बस स्टैंड पर भी स्वर्गीय राजेश पायलट साहब को याद किया गया। ग्राम पंचायत मोहब्बतपुरा में सोनू बना डाबला के अगुवाई में ग्रामवासियों ने किसान नेता राजेश पायलट को श्रद्धांजलि दी।

इन स्थानों पर भी हुए पुष्पांजलि कार्यक्रम

हरिसिंह बुडानिया के नेतृत्व में रिद्धि सिद्धि चौराहे पर श्रद्धांजलि सभा जिसमे राकेश यादव, भवानीसिंह, जितेन्द्र पंवार, सतीश मौजूद रहे। महेश नगर में भरतसिंह शेखावत के नेतृत्व में हुई श्रद्धांजलि सभा में युद्धवीर सिंह, लक्ष्मी चांवरिया, पूनम चौधरी उपस्थित थे। महेश नगर के तलवारिया मैरिज गार्डन में आयोजित पुष्पांजलि सभा में महेन्द्रसिंह राठौड़, अशोक, अजय यादव, मोन्टू, मुरारी, नेमीचंद, देवीलाल, बीरबल, गिरिराज आदि मौजूद थे।

श्रीजी नगर रामपुरा रोड सांगानेर में बाबूलाल कुम्हार के नेतृत्व में पुष्पांजलि कार्यक्रम में लक्ष्मीनारायण, महेन्द्र कट्टा, रामजीलाल बैरवा, नाथू,, बजरंग लाल , विवेक , मदन मोहन, प्रहलाद व सोराम मौजूद थे। इसी प्रकार तेजाजी नगर में किसान नेता राजेश पायलट को याद किया गया। इस अवसर पर बुद्धि नारायण प्रजापत, देवीसिंह, बालाराम, राकेश मीणा आदि उपस्थित थे। गणेश नगर में हुए कार्यक्रम में रामविलस प्रजापत, दिनेश , पवन कुमार राकेश व जितेश आदि ने स्व. राजेश पायलट को पुष्पांजलि अर्पित की। भगवान विहार में बलराम मीणा, जगदीश मीणा, हनुमान ूमहावर ,बनवारीलाल व रामजीलाल ने स्व. पायलट को याद किया।

जयपुर में किसान नेता स्व.राजेश पायलट की 21 वीं पुण्यतिथि पर हुए 221 आयोजन दी बार एसोसिएशन चाकसू

दी बार एसोसिएशन चाकसू में स्वर्गीय श्री राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि कर उनको नमन किया। इस अवसर पर एडवोकेट भगवानसहाय यादव,एडवोकेट महेश कुमार सैनी, एडवोकेट अर्जुनसिंह राजावत, एडवोकेट मुकेश कुमार चौधरी, एडवोकेट अजय सिंह चौहान, एडवोकेट कमल किशोर शर्मा, सुरेंद्र सिंह चौधरी सहित अन्य वकील साथी मौजूद रहे।

चाकसू के विभिन्न वार्ड

चाकसू के वार्ड नंबर 10 में स्वर्गीय राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर पार्षद मोहम्मद आसिफ के नेतृत्व में नानघाट बालाजी में श्रद्धांजलि कार्यक्रम रखा गया इस अवसर पर मुस्लिम समाज के प्रतिनिधि व वार्ड वासी मौजूद रहे। चाकसू के ही वार्ड नंबर 4 में किसान नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय राजेश पायलट को पार्षद सोनू,सीताराम मंडावरिया के नेतृत्व में रैगर धर्मशाला में समाज श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर रैगर समाज की महिलाओं व युवाओं द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की।

जयपुर में किसान नेता स्व.राजेश पायलट की 21 वीं पुण्यतिथि पर हुए 221 आयोजन

वार्ड नं 11पार्षद अमज़द हुसैन चौहान के नेतृत्व में मोहल्ला देशवालियांन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम रखा गया। इस अवसर पर मुस्लिम समाज के प्रतिनिधि व वार्ड वासी मौजूद रहे वार्ड नंबर 9 में पार्षद सनी नेनीवल के नेतृत्व में राजकीय सेटेलाईट अस्पताल चाकसू में फल वितरण कार्यक्रम रखा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *