जयपुर। राजस्थान में कोरोना की चेन आखिर टूट गई। सब कुछ ठीक रहा तो अगले सप्ताह कोरोना प्रदेश से विदा ले लेगा। प्रदेश में आज मात्र 520 मामले ही कोरोना संक्रमितों के आए उनमें जयपुर के 115 मामले शामिल है। बारां व धौलपुर में तो एक भी कोरोना का केस नहीं आया। तीन जिलों में एक-एक और कुल 17 जिलों में 10 से कम संक्रमण के मामले आज सामने आए ।
इनमें सबसे महत्वपूर्ण कोटा है जो शुरू में हॉट बना हुआ था वहां आज एक मामला आया। 2282 लोग कोरोना से जंग जीत अपने घर पहुंचे। इस प्रकार अब 11832 कोरोना संक्रमित विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन है,लेकिन मृतको की संख्या आज भी 30 रही।
