जयपुर। बोर्ड परीक्षाओं तथा पिछले वर्ष की तरह केवल यूजीसी के नियमों के कारण अंतिम वर्ष की परीक्षा (Rajasthan University Exams) ही होगी। बाकी प्रथम व द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों को प्रमोट किया जाएगा।
जानकार सूत्रों के अनुसार इन परीक्षाओं के लिए राज्य सरकार की ओर से विधि विश्वविद्यालय के कुलपति देवस्वरूप की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने जो सरकार को जो सिफारिश भेजी जा रही है उसमें सभी सदस्यों ने एकमत से अपनी सहमति दी है। ये रिपोर्ट संभवत: आज दिन में राज्य सरकार को सौंप दी जाएगी उसके बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अंतिम निर्ण करना है।
Read More : गहलोत का समर्थन करने पर अनिरुद्ध ने साधा पिता विश्वेंद्र पर निशाना
सूत्रों ने बताया कि अंतिम वर्ष की परीक्षा(Rajasthan University Exams) जुलाई में हो सकती है इसके लिए कमेटी ने डेढ घंटे का पेपर और तीन से चार सवाल के जवाब देने होंगे। अगस्त जारी हो सकता है परिणाम ताकि आगे का सत्र सही ढंग से चल सके।
