Headlines

पायलट का आधी रात को भाजपा पर पलटवार: बेकार की बयानबाजी की जगह खुद की हालत देखें

जयपुर। पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के बयान पर समर्थन में उतरे भाजपा नेताओं को आधी रात को ट्वीट कर पायलट ने सुट्ट कर दिया। पायलट ने अपने ट्वीट में लिखा कि प्रदेश के भाजपा नेताओं को व्यर्थ बयानबाज़ी की बजाय अपनी स्थिति पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। आपसी फूट व अंतर्कलह इतनी हावी है कि राज्य मे भाजपा विपक्ष की भूमिका भी नहीं निभा पा रही। इनकी नाकाम नीतियों से देश में उपजे संकट में जनता को अकेला छोडऩे वालों को जनता करारा जवाब देगी।

आपको बता दे कि कल पायलट के बयान के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया और उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कांग्रेस पर निशाना साधा था। दोनों नेताओं ने कांग्रेस सरकार बनने में पायलट का योगदान बताया,लेकिन पायलट ने ट्वीट करके ये स्पष्ट कर दिया कि उन्हें आपकी मेहरबानी की जरूरत नहीं। चुप रहकर अपने ऊपर भाजपा का टेग नहीं लगवाना।

विरोधियों को कोई मौका नहीं देना चाहते इस बार

राजनीतिक के जानकारों का कहना है कि पायलट का समय रहते यह पलटवार के कई मायने है। एक तो भाजपा नेताओं को आइना दिखाना था। दूसरा वे नहीं चाहते कि भाजपा नेताओं की इस सहानुभूति को लेकर उनके विरोधी उन्हें भाजपा से मिले होने का आरोप लगा फिर से घेरने में कामयाब हो जाए।

जानकार सूत्रों ने बताया कि पायलट इस बार की लड़ाई को परिणाम तक ले जाना चाहते है ताकि उनके समर्थकों को लगे कि उनके नेता में दम है इसलिए वे ऐसी कोई भी गलती नहीं करना चाहते जिससे कांग्रेस में ही उनके विरोधी नेताओं को कांग्रेस आलाकमान के कान भरने का मौका मिले।

ये भी पढ़े: पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्रसिंंह भी पायलट के पक्ष में उतरे, कहा- जो वादे किए है पूरे करने चाहिए

फूंक-फूंक कर रख रहे है कदम

पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट इस बार एक-एक कदम फूंक-फूंक कर रख रहे है ताकि किसी को ये उन पर अंगूली उठाने का मौका ही नहीं मिले। भाजपा नेता राजेन्द्र राठौड़ के ट्वीट के काफी देर बाद रिप्लाई करने के पीछे भी उनका यहीं भाव है कि वे कांग्रेस में है और पार्टी में रहकर अपनी लड़ाई लडऩा वे बेखूबी जानते हैं। हालांकि पायलट कैंप के वेद प्रकाश सोलंकी का बयान एक रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

ये भी पढ़े: पायलट ने फिर मोर्चा खोला और बोले-जो वादे किए 10 माह बाद भी पूरे नहीं हुए

ये भी पढ़े: BJP: कांग्रेस को सत्ता में लाने में पायलट का भी अहम योगदान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *