Headlines

NACH : बैंक हॉलिडे की वजह से लेट नहीं होगी सैलरी या ईएमआई

NACH

नई दिल्ली : अब बैंक में छुट्टी होने पर भी बैंक अकाउंट से आपकी ईएमआई कट जाएगी और सैलरी भी अकाउंट में आएगी। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को National Automated Clearing House (NACH) की सुविधा में अहम बदलाव किया है। इसका फायदा आपको अगस्त से मिलना शुरू हो जाएगा।

बैंक हॉलिडे के दिन नहीं होती पेमेंट

NACH की सुविधा अभी बैंक हॉलिडे के दिन नहीं मिलती है। इसे ऐसे समझें कि अगर आपकी सैलरी क्रेडिट होने वाले दिन शनिवार-रविवार या किसी त्यौहार की वजह से बैंक हॉलिडे है तो उस दिन NACH नहीं चलने की वजह से आपकी सैलरी क्रेडिट होने में देरी हो सकती है। इससे आपकी लोन की ऑटोमेटिक ईएमआई, पीपीएफ या म्यूचुअल फंड सेविंग की किस्त सब लेट हो सकती है। जिसके संभतया एक्ट्रा चार्ज भी आपको देने पड़ें, लेकिन अब RBI ने इसी समस्या का समाधान पेश किया है।

पूरे हफ्ते मिलेगी ऑटोमेटिक पेमेंट की सुविधा

लोगों की परेशानियों को देखते हुए रिजर्व बैंक ने NACH को पूरे साल हफ्ते के सातों दिन चलाने की घोषणा की है। ये सुविधा 1 अगस्त 2021 से चालू हो जाएगी। RBI का कहना है कि RTGS की सुविधा को हफ्ते के सातों दिन के लिए शुरू किया जा चुका है। इसी का फायदा उठाते हुए NACH को भी पूरे साल चलाने की शुरुआत करने जा रहे हैं। ये कदम ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उनके हित में उठाया गया है। ऑटोमेटिक पेमेंट सुविधा में इस बदलाव का लाभ उठाने के लिए आपको बस अपने खाते में पर्याप्त रकम रखनी होगी।

क्या है NACH ?

NACH एक बल्क पेमेंट सिस्टम है, जिसका ऑपरेशन National Payment Corporation Of India (NPCI) संभालती है। NACH का उपयोग सरकारी विभाग और कंपनियां लोगों के खाते में सैलरी, पेंशन, लाभांश या सब्सिडी इत्यादि का भुगतान करने के लिए करती हैं। वहीं दूसरी तरफ लोगों के खाते से लोन की ईएमआई, इंश्योरेंस प्रीमियम, म्यूचुअल फंड की किस्त, बिजली, पानी, फोन और गैस के बिल ऑटोमेटिक तरीके से डिडक्ट भी इसी सुविधा के माध्यम से होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *