जयपुर: अप्रैल-मई में जिन लोगों को बिजली का बिल नहीं मिला है वो लोग अब 2 महीने का एक साथ बिल भरने के लिए तैयार हो जाए। जयपुर डिस्कॉम एमडी ने सर्किल के सभी इंजीनीयरों को अपने-अपने क्षेत्र में मीटरों की रीडिंग करवाने और वास्तविक बिल जारी करने के निर्देश दिए है। एमडी के इस निर्देशों के बाद जयपुर डिस्कॉम के कर्मचारियों ने घर-घर रीडिंग शुरू कर दी है।
कोरोना के कारण अप्रैल में लॉकडाउन के बाद बिजली कर्मचारियों ने स्पॉट बिलिंग का काम रोक दिया था। ऐसे में अधिकांश उपभोक्ताओं को मार्च के बिल 10 अप्रैल तक जारी कर दिए। अप्रैल माह के वास्तविक बिल जारी करने के बजाए औसत बिल बनाकर रजिस्टर्ड उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर पर मैसेज के जरिए भेज दिए। इधर बिजली कंपनियों ने बिल के मैसेज तो जारी कर दिए, लेकिन अधिकांश लोगों को बिल का मैसेज ही नहीं मिला। इस कारण भी कई लोग औसत बिल भी जमा करवाने से रह गए।
लॉकडाउन के बाद आएगा दो माह का भार
पिछले एक माह से प्रदेश में लॉकडाउन चल रहा था और 2 जून से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू की है। ऐसे में लोग एक तरफ लॉकडाउन के कारण रोजगार और नौकरियों खो चुके है। जिससे लोगों का जनजीवन प्रभावित हुआ है, वहीं दूसरी तरफ अब दो माह का बिल का भार और बढ़ गया।
