Headlines

CBSE के बाद गुजरात में भी 12वीं की परीक्षा रद्द

CBSE File Photo

अहमदाबाद: गुजरात सेकेंड्री एंड हायर सेकेंड्री एजुकेशन बोर्ड ने बुधवार को 12 वी की परीक्षा को रद्द कर दिया है। शिक्षा मंत्री भूपेन्द्र सिंह चुडासमा ने बारहवीं कक्षा की परीक्षा को रद्द करने की घोषणा की है। इससे पहले मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने CBSE 12 वी बोर्ड की परीक्षा को रद्द कर दिया है उसके बाद से सभी राज्यों के बोर्ड पर बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द करने का दबाव बढ़ गया था। इसके बाद अब गुजरात बोर्ड ने पहले से तय 12 वी की परीक्षाओं को रद्द करने की घोषणा की है।

 

हालांकि, अभी बोर्ड की तरफ से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को पास करने के फॉर्मूले को लेकर घोषणा नहीं की गई है। माना जा रहा है कि बोर्ड की तरफ से जल्द ही बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को पास करने के आंतरिक मूल्यांकन फॉर्मूले की घोषणा की जाएगी। जहां दूसरे बोर्ड एवं सीबीएसई दसवीं कक्षा की परीक्षाओं पहले ही रद्द हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *