दरभंगा: साइकिल गर्ल के नाम से मशहूर हुई बिहार के दरभंगा की ज्योति के पिता मोहन पासवान की हार्ट अटैक से मौत हो गई। पिछले साल लॉकडाउन के दौरान ज्योति तब सुर्खियों में आई थी। जब वो गुरुग्राम से साइकिल चलाकर बिहार में दरभंगा स्थित अपने घर पहुंची थी। इस दौरान उसने अपने पिता को साइकिल पर पीछे बैठा लिया था। खुद साइकिल चलाते हुए बिहार पहुंच गई थी।
ज्योति के पिता लंबे समय से बीमार चल रहे थे। दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा प्रखंड के सिरहुल्ली गांव की ज्योति अपने पिता की रोज सेवा करती थी।
पिछले साल लॉकडाउन के दौरान गुरुग्राम से आठ दिन का सफर तय कर ज्योति अपने पिता के साथ साइकिल से दरभंगा पहुंची थी। वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई थी। देखते ही देखते देशभर में ज्योति की चर्चा शुरु हो गई थी। अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति ट्रंप की बेटी ने भी ज्योति की तारीफ करी थी।
