जयपुर : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सहमति से राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की घोषणा की है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राजस्थान के मोहम्मद हुसैन खान को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।
मोहम्मद हुसैन खान ने प्रदेश नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया एवं संगठन महामंत्री चंद्रशेखर एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी का आभार व्यक्त किया है।
