जयपुर: आशियाना वृंदा गार्डन जगतपुरा मे वृंदा गार्डन रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी एवं सीएमएचओ द्वितीय जयपुर, श्रीमान डॉ हंसराज जी भदलिया के सहयोग से वैक्सीनेशन के लिए दिनांक 31 मई सोमवार को कैंप का आयोजन किया गया।
जिसमें वृंदा गार्डन रेजिडेंट के सदस्यों योजनाबद्ध निर्धारित स्लॉट के अनुसार अधिक से अधिक रुचि दिखाकर एवं करोना गाइडलाइन का पूर्ण ध्यान रखते हुए वैक्सीन का टारगेट पूरा किया गया, जिसका धन्यवाद देने के लिए कैंप के मुख्य संयोजक अध्यक्ष श्रीमती सुनीति शर्मा (रिटायर प्रिंसिपल एमजीडी स्कूल ) उपाध्यक्ष डॉ राकेश नागर ,सचिव मनीष सरदाना, कोषाध्यक्ष गणेश श्रीवास्तव, कार्यकारिणी सदस्य सुरजीत चक्रवर्ती, एडवोकेट आशीष गौतम, अंजू गर्ग एवं वृंदा गार्डन रेजिडेंट्स के सहयोग से वैक्सीनेशन कैंप को सफल बनाने के लिए समस्त रेजिडेंट्स ,चिकित्सक अधिकारी, पेरा मेडिकल स्टाफ एवं मेंटेनेंस टीम का का आभार व्यक्त किया।
