जयपुर: हरमाड़ा थाना क्षेत्र के बेनाड रेलवे ट्रैक के पास रिद्धि सिद्धि नगर में रविवार शाम अचानक सड़क उखड़ जाने से आसपास के इलाके में दहशत मच गई। लोगों ने कंट्रोल रूम में सूचना दी। आधा दर्जन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के इलाके को खाली करवा दिया है।
जहां से सड़क को उखड़ी है उस जगह एक तरफ गैस पाइपलाइन है और दूसरी तरफ सीवर लाइन डली हुई है। पुलिस ने GAIL गैस पाइपलाइन अधिकारी व नगर निगम अधिकारियों को मौके पर बुलाया। बड़ा हादसा होने की आशंका पर 2 दर्जन से अधिक दमकल की गाड़ियां व सिविल डिफेंस भी मौके पर मौजूद पहुंच गए। GAIL गैस पाइपलाइन व नगर निगम अधिकारियों की निगरानी में वहां पर खुदाई करवाई जा रही है, अभी तक मामला स्पष्ट नहीं हुआ है।
बारिकी से कर रहे जांच
आखिर सड़क कैसे उखड़ी, निगम प्रशासन व गैस अधिकारी इसकी बारीकी से जांच कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस का कहना है कि आसपास के इलाकों को खाली करवा दिया गया है, यहां से किसी को भी आने-जाने नहीं दिया जा रहा है।
