जयपुर। मुख्य सचेतक डॉ. महेश जोशी ने चैंबर ऑफ कॉमर्स में आज कोविड वेक्सिनेशन शिविर का शुभारंभ किया। ये विशेष शिविर “पहले रक्तदान, फिर वेक्सिनेशन” करने वाले 18 से 45 आयु वर्ग के लिए लगाया गया था। शिविर में करीब 600 लोगों ने वेक्सिनेशन का लाभ उठाया। कई लोग ऐसे थे जो बगैर रजिस्ट्रेशन के शिविर में पहुँचे। साथ ही कई लोग ऐसे भी पहुँचे जिन्होंने रक्तदान नहीं किया था,लेकिन मानवीयता के आधार पर सबको संतुष्ट किया गया।
चिकित्सा विभाग की ओर से करीब 500 डोज उपलब्ध कराई गई थी,लेकिन लोग ज्यादा थे। ऐसे में मुख्य सचेतक डॉ जोशी ने शाम साढ़े चार बजे CMHO नरोत्तम शर्मा को फोन किया और अतिरिक्त डोज भिजवाने का आग्रह किया। मुख्य सचेतक के आग्रह पर CMHO ने तत्काल अतिरिक्त डोज की व्यवस्था की। ऐसे में शिविर में पहुँची सभी महिलाओं को वेक्सीन लगवाने की व्यवस्था की गई।
विप्र फाउंडेशन जोन 1 अध्यक्ष ने शिविर संचालन में सेवाएं दीं
डॉ. जोशी ने शिविर में पहुँचे सभी लोगों को आश्वस्त किया कि जो लोग आज वेक्सीन लगवाने से वंचित रहे हैं। उनके लिए जल्द कुछ दिन में एक और शिविर लगवाया जायेगा। गौर तलब है कि खुद डॉ. महेश जोशी ने व्यवस्थाओं की कमान संभाली और शिविर समन्वयकों को लगातार व्यस्वस्थाएँ बनाने के दिशा निर्देश देते रहे। विप्र फाउंडेशन जोन 1 अध्यक्ष राजेश कर्नल और युवा नेता रोहित जोशी सहित टीम महेश जोशी ने शिविर संचालन में अपनी सेवाएं दीं।
मुख्य सचेतक डॉ महेश जोशी की पहल पर ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिविर लगाया गया। वेक्सिनेशन से पहले रक्तदान कर पुण्य कमाने वाले रक्तदाताओं के लिए शिविर लगवाने का आग्रह युवा नेता रोहित जोशी ने चिकित्सा मंत्री डॉ रघु शर्मा से किया था। खुद युवा नेता रोहित जोशी ने कोरोना काल में रक्त की कमी दूर करने के लिए रक्तदान शिविर आयोजित किया था। जिसमे युवा नेता रोहित जोशी समेत करीब 150 युवाओं ने रक्तदान किया था।
