जयपुर। भाजपा कार्यकर्ता राज्य में बढते अपराधों को लेकर ट्विटर पर प्रदेश की गहलोत सरकार का जमकर विरोध कर रहे हैं। आज सुबह 11 बजे से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने ट्वीट कर अभियान का आगाज किया। इस वर्चुअल विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में आमजन, कार्यकर्ता और भाजपा नेता भाग ले रहे हैं। ट्विटर पर 11:05 मिनट से #गहलोत राज जंगलराज ट्वीट किया जो पहले दो घंटों में टॉप 4 में ट्रेंड कर रहा था। शाम साढे चार बजे तक भाजपा की ओर से 53 हजार ट्वीट हुए।
जहां सरेआम रोटी मांगती एक भूखी गर्भवती महिला का सामूहिक बलात्कार होता हो, भरतपुर में दिनदहाड़े बीच सड़क पर गोली मार कर हत्या हो, जनता की सेवा करती सांसद पर पत्थर फेंका जाता हो, वह आज का राजस्थान है।#गहलोत_राज_जंगलराज
— Satish Poonia (@DrSatishPoonia) May 29, 2021
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने इस अभियान के समर्थन में ट्वीट किया कि जहां सरेआम रोटी मांगती एक भूखी गर्भवती महिला का सामूहिक बलात्कार होता हो, भरतपुर में दिनदहाड़े बीच सड़क पर गोली मार कर हत्या हो, जनता की सेवा करती सांसद पर पत्थर फेंका जाता हो, वह आज का राजस्थान है। #गहलोत_राज_जंगलराज

भाजपा का सोशल मीडिया पर इस अभियान के अलावा भाजपा से जुड़ी महिलाओं की ओर से अपने घरों पर काला कपड़ा बांधकर महिला अत्याचारों पर विरोध दर्ज करवाया गया।
इन नेताओं ने किया ट्वीट
भाजपा की यहा जारी विज्ञप्ति के अनुसार ट्विटर पर हैशटैग #गहलोतराजजंगलराज दिनभर नेशनल ट्रेंड में टॉप थ्री में ट्रेंड करता रहा। भाजपा के इस अभियान को 60 हजार से अधिक ट्वीट के साथ शानदार जनसमर्थन मिला।
भाजपा के इस ट्वीट अभियान में डॉ. पूनियां के अलावा प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, राष्ट्रीय मंत्री डॉ. अलका गुर्जर, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, अर्जुनराम मेघवाल, कैलाश चौधरी इत्यादि नेताओं ने ट्वीट किया।
पार्टी के इस अभियान के समर्थन में प्रदेश महामंत्री दिया कुमारी, मदन दिलावर, सुशील कटारा, भजनलाल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, माधोराम चौधरी, सरदार अजयपाल सिंह, चंद्रकांता मेघवाल, प्रदेश मंत्री महेन्द्र जाटव, महेन्द्र यादव, श्रवण बगड़ी, अशोक सैनी, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता अनीता भदेल, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अलका मूंदड़ा, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हरिराम रणवा, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एम सादिक खान, एससी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कैलाश मेघवाल, एसटी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र मीणा, ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना इत्यादि ने भी ट्वीट किये।
