जयपुर। राजस्थान में कोरोना संक्रमण का ग्राफ तेजी से गिर रहा है। पिछले 24 घंटों की रिपोर्ट में मात्र 2648 मामले ही कोरोना संक्रमण के मिले, जबकि चार गुना 11177 ठीक होकर घर गए। अब एक्टिव केसों की संख्या 62492 रह गई है। मृतकों की संख्या भी कम होकर 78 रही।
सबसे हॉट पर चल रहे जयपुर में भी आज 501 केस कोरोना रोगियों के सामने आए। इसी प्रकार अलवर में 178, जोधपुर में 173, उदयपुर में 157, हनुमानगढ़ में 151, सीकर में 118, कोटा में 113, बीकानेर में 111, पाली में 109, गंगानगर में 106 व झुंझुनूं में 101 मामले कोरोना संक्रमितों के मिले।
