Headlines

सिविल लाइन के 11 पार्षदों ने पार्षद कोष की राशि सौंपी जरूरतमंदों की राहत के लिए

जयपुर। सिविल लाइंस विधानसभा के सभी पार्षदों ने मिलकर अपने क्षेत्र के विकास के लिए दी जाने वाली राशि में से दस लाख रुपए प्रत्येक पार्षद अपने क्षेत्र की जरूरतमंद जनता के लिए राशन सामग्री एवं अन्य मेडिकल सुविधाओं हेतु वार्ड की जनता को समर्पित की।

वार्ड 50 पार्षद पवन शर्मा ने बताया कि सिविल लाइंस विधानसभा के भारतीय जनता पार्टी के सभी पार्षद एकत्रित होकर नगर निगम सीईओ अवधेश मीणा जी से मिले एवं प्रत्येक पार्षद ने दस लाख रुपए का सहमति पत्र अपने लेटर हेड पर लिख कर उन्हें सौंपा।

WhatsApp Image 2021 05 28 at 7.19.14 PM

उन्होंने बताया कि सिविललाइंस विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के 10 पार्षद एवं 01 निर्दलीय पार्षद कुल मिलाकर 11 पार्षद × 10 लाख प्रति पार्षद कुल मिलाकर 1 करोड़ 10 लाख रुपये का सहयोग 11 वार्डो की जरूरतमंद जनता की राशन सामग्री के लिए दिए हैं,ताकि हमारे वार्ड क्षेत्र की जरूरतमंद जनता को राशन सामग्री मिल सके ।

इन पार्षदों ने सौंपा पार्षद विकास फण्ड से जरूरत मंदों की मदद का पत्र

इन पार्षदों में वार्ड 50 से पवन शर्मा नटराज के अलावा वार्ड 51 से राहुल शर्मा,वार्ड 52 से पूनम शर्मा, वार्ड 54 से अंशु शर्मा ,वार्ड 45 से धीरज शर्मा, वार्ड 36 से मंजू शर्मा,वार्ड 47 से रेखा राठौड़,वार्ड 48 से राजेश कुमावत ,वार्ड 34 से सुभाष व्यास व वार्ड 37 से रवि प्रकाश सैनी शामिल हैं। यह सभी दसों पार्षद भारतीय जनता पार्टी के पार्षद है इनके अलावा वार्ड 38 से निर्दलीय पार्षद हेमेंद्र शर्मा जो कि भारतीय जनता पार्टी विचार परिवार से हैं और निर्दलीय जीता है उन्होंने भी इसका समर्थन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *