Headlines

RAW चीफ और IB के मुखिया को मिला एक साल का सर्विस एक्सटेंशन

नई दिल्‍ली। CBI के नए डायरेक्टर के रूप में सुबोध कुमार जायसवाल को चुनने के बाद केंद्र सरकार ने RAW और IB के दो अहम पदों की नियुक्ति पर भी फैसला लिया है, इनमें दोनों ही पदों पर मौजूद अधिकारी RAW सेक्रेटरी सामंत गोयल और IB चीफ अरविंद कुमार को एक-एक साल का सेवा विस्तार दिया है। दोनों अधिकारी अगले महीने रिटायर हो रहे थे।

आपको बता दें कि ऐसा पहली बार हुआ है जब देश की दो मुख्‍य खुफिया एजेंसियों के प्रमुखों का एक साल का सर्विस पीरियड बढ़ाया गया है। इसे पहले आईबी प्रमुख राजीव जैन का छह माह का कार्यकाल बढ़ाया गया था। उन्हीं के साथ रॉ चीफ अनिल धस्माना को भी छह माह का सेवा विस्तार दिया गया था। इन दोनों की ही नियुक्ति 26 जून 2019 को हुई थी, दोनों ही 1984 बैच के IPS अफसर हैं।

जानिए RAW और IB अधिकारियों के बारे में

सामंत गोयल ने 90 के दशक में पंजाब उग्रवाद को उस वक्त संभाला था, जब वह अपने चरम पर थी। फिर दुबई और लंदन में भी उनकी पोस्टिंग हुई। दोनों ही जगह वह काउंसलर इन चार्ज थे, बताया जाता है कि उन्होंने ही पाकिस्तान के बालाकोट में एयरस्ट्राइक की प्लानिंग की थी।

वहीं इससे पहले अरविंद कुमार IB की कश्मीर डेस्क में नंबर दो की पोजिशन पर थे। राजीव जैन के बाद उनको आईबी का मुखिया बनाया गया था। अरविंद कुमार असम मेघालय कैडर के अफसर हैं, उन्होंने बिहार में एजेंसी को हेड किया था। उससे पहले वह प्रशासनिक कामकाज देखते थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *