Headlines

हेमाराम के इस्तीफे पर माकन बोले- परिवार का मसला है, सुलटा लेंगे

नई दिल्ली। सचिन पायलट खेमे के विधायक हेमाराम चौधरी के मामले में प्रदेश स्तर पर ही समाधान निकाला जाएगा, फिलहाल यह मुद्दा हाईकमान तक नहीं जाएगा। हेमाराम के इस्तीफे के सात दिन बाद प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अजय माकन ने लक्षद्वीप के मुद्दे पर की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक सवाल के जवाब में हेमाराम चौधरी के इस्तीफा प्रकरण को स्थाानीय स्तर पर ही निपटाने की बात कही।

माकन ने कहा कि जहां तक राजस्थान की बात है, वहां पर हमारे स्टेट यूनिट और स्टेट के लीडर्स सब के सब लोग सब के संपर्क में हैं। मैं नहीं समझता कि किसी भी किस्म की कोई दिक्कत है, एक परिवार का मसला है और हम सब के सब लोग परिवार के लोग, सब लोग राजस्थान में ही बैठकर इसको सुलटा लेंगे।

Read More: मेरा नेता, मेरा अभिमान सचिन पायलट: इन्द्राज गुर्जर

नाराजगी दूर करने के जतन

हेमाराम चौधरी के इस्तीफा देने के बाद सरकार ने उनके इलाके के विकास से जुड़ी लंबित मांगों पर काम शुरु कर दिया है। सरकार ने गुढामालानी क्षेत्र में कल ही तीन ग्रिड सब स्टेशन मंजूर कर दिए हैं। तेल कंपनी ने भी हेमाराम की मांगों के आधाार पर सीएसआर का पैसा उनके इलाके में खर्च करीने की बातें मान ली हैं। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने हेमाराम के इलाके के विकास से जुड़ी सभी मांगों को पूरा करने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *