Headlines

UP में मिनी लॉकडाउन 31 मई तक बढ़ा, बाजार पर पाबंदी बरकरार

Mini lockdown extended in UP till May 31, market ban continues impact voice news

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोना को देखते हुए योगी सरकार ने कोरोना कर्फ्यू को 31 मई की सुबह 7 बजे तक बढ़ा दिया है। 6वीं बार है सरकार ने संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए लॉकडाउन बढ़ाया है। इसके पहले 17 मई को सरकार ने 24 मई तक कर्फ्यू बढ़ाने का आदेश जारी किया था। नई गाइडलाइन के मुताबिक, बाजार खुलने पर लगी रोक भी बरकरार रहेगी। इसके अलावा सभी स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान बंद रहेंगे। हालांकि ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी।

 

इस दौरान जरूरी, इमरजेंसी, वैक्सीनेशन सेवाओं पर पाबंदी नहीं रहेगी। लोगों को अस्‍पताल, राशन और मेडिकल स्‍टोर की सुविधा मिलती रहेगी। सरकार ने रेहड़ी-पटरी, रिक्शा वालों, मोची, दिहाड़ी मजदूरों और राशन कार्ड धारकों को हर महीने राशन भी एक जून से देने लगेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *